भारत में हरित क्षेत्र बढ़ा.
Forest Cover: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह (Kirti Vardhan Singh) ने लोकसभा में बताया कि भारत में वन और वृक्ष आवरण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है. भारत वन स्थिति प्रतिवेदन (ISFR) 2023 के अनुसार, 2021 की तुलना में देश में वन क्षेत्र 156.41 वर्ग किलोमीटर और वृक्ष आवरण 1289.40 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है. यह जानकारी देहरादून स्थित भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा प्रकाशित की गई है. यह वृद्धि केंद्र और राज्य सरकारों के संरक्षण प्रयासों का परिणाम है.
मंत्री ने अपने लिखित जवाब में कहा कि वनों और वृक्ष आवरण का संरक्षण और प्रबंधन मुख्य रूप से राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिम्मेदारी है. इसके लिए भारतीय वन अधिनियम, 1927, वन (संरक्षण और संवर्धन) अधिनियम, 1980, वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972, और विभिन्न राज्य वन अधिनियमों जैसे कानूनी ढांचे मौजूद हैं. अवैध पेड़ कटाई के मामलों में दोषियों के खिलाफ सक्षम अदालतों में कार्रवाई की जाती है.
केंद्र सरकार ने राज्यों को राष्ट्रीय हरित भारत मिशन, वन अग्नि रोकथाम और प्रबंधन योजना, और नगर वन योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान की है. इसके अलावा, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जो विश्व पर्यावरण दिवस 2024 को शुरू हुआ, ने देशभर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया है.
वन क्षेत्र 16,630.25 वर्ग किमी बढ़ा
पिछले एक दशक (2013-2023) में भारत का वन क्षेत्र 16,630.25 वर्ग किमी बढ़ा है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 25.17% है. यह उपलब्धि केंद्र और राज्य सरकारों के निरंतर प्रयासों और संरक्षण योजनाओं का परिणाम है.
Also Follow Bharat Express on X
यह भी पढ़िए: रोमांच के हैं शौकीन, तो देश में पहली बार यूपी के जंगलों में शुरू हो चुकी है विस्टाडोम ट्रेन सेवा
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…