Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IndiGo flight delay

IndiGo की फ्लाइट्स एक बार फिर देरी का शिकार हो गई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एयरलाइन और दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जानें आखिर अचानक क्या बदला कि फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ने लगा?

इंडिगो एयरलाइंस पिछले कई दिनों से गंभीर परिचालन संकट (IndiGo crisis) का सामना कर रही है. इसी मामले में 9 दिसंबर को DGCA और एविएशन मिनिस्ट्री इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स से पूछताछ करेंगे.

इंडिगो और अन्य एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट देरी और रद्द होने की घटनाओं के बीच सरकार ने DGCA के नए FDTL नियमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू (Ram Mohan Naidu) ने जांच के आदेश देते हुए एयरलाइंस को यात्रियों को सही जानकारी, स्वचालित रिफंड और होटल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.