इंडिगो और अन्य विमान कपंनियों के फ्लाइट देरी और रदद् (IndiGo flight delay) होने का कारण DGCA की नई गाइडलाइन को माना जा रहा है. नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नए नियमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का आदेश जारी किया है.
केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी
नागरीक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने जानकारी देते हुए बताया कि DGCA द्वारा जीरी FDTL आदेशों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. साथ ही एयरलाइंस को भी निर्देश जारी किया है कि सभी यात्रियों को समय पर और सटीक जानकारी प्रदान करने, रद्द उड़ानों के लिए स्वचालित रिफंड सुनिश्चित करें और लंबी देरी के कारण फंसे यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की सुविधा दें.
The FDTL orders issued by the DGCA have been placed in abeyance with immediate effect for now to stabilise operations and prioritise relief for affected passengers.
Airlines have been directed to provide timely and accurate updates to all passengers and ensure automatic refunds…
— Ram Mohan Naidu Kinjarapu (@RamMNK) December 5, 2025
सरकार ने इंडिगो की उड़ानों में लगातार देरी और रद्द होने से पैदा हुई अव्यवस्थाओं की उच्च-स्तरीय जांच भी शुरू कर दी है. सरकार ने नागरिकों को आश्वासन दिया है कि दोषियों की जवाबदेही तय की जाएगी और भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.
DGCA के नए नियम ?
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 1 नवंबर से लागू किए गए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम के तहत पायलटों व अन्य क्रू को हर सप्ताह लगातार 48 घंटे का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य किया था. इन्हीं नियमों को अब सरकार ने तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है. खासतौर पर इंडिगो के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है. DGCA के अनुसार, नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें 755 उड़ानें केवल FDTL नियमों की वजह से रद्द करनी पड़ीं.
इंडिगो ने मांगी माफी
इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा, “इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने और देरी से चलने के लिए हम सभी से माफी मांगते हैं. पूरा सिस्टम रिबूट हो रहा है. हालात सामान्य होने में वक्त लगेगा. 10 से 15 दिसंबर तक हालात सामान्य हो सकेंगे. पिछलें कुछ दिनों में ज्यादा दिक्कतें आई हैं. आज 1 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं.”
ये भी पढ़ें: ये क्या कर गए इंडिगो वाले… फ्लाइट रद्द होने के बाद दूल्हा-दुल्हन को करना पड़ा वर्चुअल रिसेप्शन!
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

