Indigo Update: इंडिगो विवाद के बीच कंपनी ने एक बड़ा ऐलान किया है. इंडिगो फ्लाइट ने सभी परेशान यात्रियों को सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक 5 से 10 हजार का मुआवजा देने की घोषणा की है. साथ ही 3 से 5 दिसंबर के बीच जिन पैसेंजर्स को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी (IndiGo Crisis), उनके लिए स्पेशल ट्रैवल वाउचर का भी ऐलान किया गया है.
एयरलाइन कंपनी इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन से प्रभावित यात्रियों को रिफंड के अलावा मुआवजे में ट्रैवल वाउचर भी देगी. कंपनी ने गुरुवार (11 दिसंबर) को बताया कि 3-5 दिसंबर के बीच फ्लाइट कैंसिल से ज्यादा परेशान हुए पैसेंजर्स को ₹10000 का ट्रैवल वाउचर मिलेगा. कंपनी के मुताबिक ज्यादा परेशान पैसेंजर्स वे हैं, जिनकी फ्लाइट 3, 4 या 5 दिसंबर 2025 को हुई थी और जिन्हें एयरपोर्ट पर कई-कई घंटे फंसे रहने के बाद पता चला की उनकी फ्लाइट रद्द की गई है. इसे यात्रियों के लिए गंभीर असुविधा माना गया है.
एयरलाइन का कहना है कि यह ट्रैवल वाउचर अगले 12 महीने तक किसी भी इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा. कंपनी के अनुसार यह मुआवजा उन 5000-10,000 रुपए के अलावा होगा, जो फ्लाइट उड़ाने के 24 घंटे के अंदर कैंसिल होने पर मिलता है.
इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स गुरुवार को DGCA (नागरिक उड्डयन नियामक) के सामने पेश हुए. करीब 2 घंटे की पूछताछ में CEO से ऑपरेशंस, क्रू मैनेजमेंट, रिफंड, मुआवजे से जुड़े सवाल किए गए.
ये भी पढ़ें: IndiGo Crisis में नपने लगे अधिकारी, DGCA ने चलाई पहली तलवार
इंडिगो फ्लाइट्स में दिसंबर की शुरुआत से तकलीफें आना शुरू हो गई थी. रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो की अब तक 5000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी है. वहीं सबसे ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल होने के हालात खराब 3,4 और 5 दिसंबर को देखने को मिले थे. वहीं इंडिगो के फ्लाइट कैंसिल के इस पूरे दौर में सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हुई, जिन्होंने पहले से ही अपनी फ्लाइट के टिकट बुक कर लिए थे. लेकिन उनकी फ्लाइट्स एन मौके पर कैंसिल हो गई थी और यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे.
इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं. दिसंबर के पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा यात्रियों को परेशानी हुईं, क्योंकि इस दौरान सैकड़ों इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं. जिससे यात्रियों को आर्थिक तौर पर भी भारी नुकसान हुआ.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…