IndiGo Flight Emergency Landing: आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट का बायां इंजन अचानक हवा में ही पूरी तरह फेल हो गया. मंगलवार यानी कल देर रात घटी इस खौफनाक घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर तुरंत ‘फुल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया गया.
प्लेन में सवार 224 यात्रियों की जान हलक में अटक गई और लोग ईश्वर को याद करने लगे. हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की मुस्तैदी से विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया.
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के मुताबिक, कोलकाता से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 अपने तय समय के मुताबिक रात 11:30 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी. लेकिन लैंडिंग से ठीक एक मिनट पहले, यानी रात 11:29 बजे पायलट को पता चला कि विमान का बायां इंजन पूरी तरह ठप पड़ चुका है. पायलट ने बिना वक्त गंवाए तुरंत चेन्नई एटीसी को इमरजेंसी सिग्नल भेजा, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया.
पायलट के सामने 224 जिंदगियों को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती थी. बेहद दबाव वाले इन लम्हों में पायलट ने संयम बनाए रखा और सिंगल इंजन के सहारे रात 11:37 बजे विमान को चेन्नई के रनवे 25 पर सुरक्षित लैंड करा दिया. जैसे ही प्लेन ने रनवे को छुआ, प्लेन के अंदर मौजूद यात्रियों और एयरपोर्ट अधिकारियों ने राहत की सांस ली.
यह भी पढ़ें-मौत किसी और की, बलि की तैयारी किसी और की! चिता पर जिंदा जलने ही वाली थी महिला, तभी पहुंची 112
तकनीकी खराबी के चलते मिड-एयर इंजन फेल होने की इस गंभीर घटना को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने संज्ञान लिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय और जांच टीमें अब इस बात की गहनता से जांच कर रही हैं कि उड़ान भरने से पहले मेंटेनेंस में कोई चूक हुई थी या उड़ान के दौरान कोई तकनीकी खराबी आई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…