Categories: देश

लेह जा रही Indigo फ्लाइट की तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली में उतारा गया विमान

अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद से देश में विमानों की लगातार आपात लैंडिंग देखने को मिल रही है. गुरुवार सुबह दिल्ली से लेह जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई 2006 की तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं.

फ्लाइट में सवार यात्रियों की सुरक्षा

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट में चालक दल के सदस्यों समेत करीब 180 लोग सवार थे. गुरुवार सुबह फ्लाइट ने दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी. लेह पहुंचने से कुछ देर पहले तकनीकी गड़बड़ी का पता चला. विमान लेह पहुंचने के कुछ ही देर बाद वापस लौट आया और सुरक्षित तरीके से दिल्ली में उतर गया. फिलहाल आधिकारिक तौर पर उस तकनीकी खराबी की जानकारी सामने नहीं आई है.

बुधवार को इंडिगो की एक फ्लाइट को रद्द करना पड़ा. फ्लाइट 6ई 6101 भुवनेश्वर से कोलकाता के लिए रवाना होनी थी. हालांकि उड़ान भरने से कुछ मिनट पहले फ्लाइट को रद्द कर दिया गया. इसका कारण भी विमान में तकनीकी खराबी बताया गया.

पक्षी से टक्कर की घटना

इससे पहले दो जून को रांची में इंडिगो का एक विमान गिद्ध से टकराया था, जिसके कारण आपात लैंडिंग करानी पड़ी. पटना से कोलकाता वाया रांची की फ्लाइट करीब 3-4 हजार फीट की ऊंचाई पर थी. उसी समय एक गिद्ध उससे टकराया. टक्कर के बाद विमान करीब 40 मिनट तक हवा में रहा. इंडिगो की इस फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 175 यात्री सवार थे.

पक्षी से टक्कर के बाद यात्री दहशत में थे. विमान के क्रू मेंबर ने उन्हें भरोसा दिलाया. पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए प्लेन की रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कराई. हालांकि बाद में टक्कर से विमान को कितनी क्षति हुई, इंजीनियर्स की टीम ने इसका आकलन किया. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पक्षियों की वजह से विमान के उड़ान में बाधा में ये कोई पहली घटना नहीं है. 8 मई को भी दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस (आईएक्स 116) के विंग में कबूतर फंस जाने के कारण खराबी आई थी. लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी का पता चला था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

29 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

34 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago