देश

इंडो-इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड्स सीज़न-3 से विभूषित हुईं कई विभूतियां और प्रतिभाएं- इरफ़ान अहमद

आज (23 दिसंबर 2025) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और दुनिया में पहचान बना चुकी संस्था इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल की ओर से आयोजित इंडो – इंटरनेशनल आइकन अवार्ड्स समारोह, सीजन-3 ने खूब चर्चा बटोरी और लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. ज्ञात हो कि नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब के विशाल प्रेक्षागृह स्पीकर हॉल में आयोजित ह्यूमन राइट्स ट्रेनिंग वर्कशॉप और इंडो इंटरनेशनल आइकन अवार्ड समारोह, सीजन-3 में दो दर्जन से अधिक विभूतियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया.

पंजाब ह्यूमन राइट्स कमिशन के सदस्य पद्मश्री जितेंदर सिंह शंटी ने मानव अधिकारों की बारीकियाँ ऑडिटोरियम में उपस्थित लोगों को समझाईं कई सवालों के जवाब भी उन्होंने दिए, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमन सिन्हा और बाबू लाल नारनौलिया ने कहा कि मानवाधिकार जीवन का एक ज़रूरी अंग है. इसे जानना आवश्यक है.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद, इंद्रप्रस्थ प्रांत दिल्ली के अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना जी ने सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहने की अपील सभी से की और ह्यूमन राइट्स के महत्व पर प्रकाश डाला. विशिष्ट अतिथि भाजपा दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष, मध्यप्रदेश के सह प्रभारी मालवीय नगर के लोकप्रिय विधायक सतीश उपाध्याय जी ने बहुत ही सरलतापूर्वक मानव अधिकारों के विषय में जानकारी दी और ऐसे कार्यक्रम करते रहने की सलाह भी दी !! ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉक्टर उमेर अहमद इलियासी सहाब ने भी अपने खुतबे में मानव अधिकारों की बात की और सभी अवार्डीस को मुबारकबाद पेश की.

समाजसेवियों और विभूतियों को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के इंटरनेशनल चेयरमैन संजय सिन्हा ने कहा कि हमारा मकसद देश और दुनिया के लोगों को ह्यूमन राइट्स के प्रति जागरूक करना है. यही वजह है कि हम लगातार ह्यूमन राइट्स ट्रेनिंग वर्कशॉप्स और सेमिनार भी आयोजित कर रहे हैं. इसी के बीच इंडो इंटरनेशनल आइकन अवार्ड्स भी दिए जाते हैं, ताकि देश दुनिया में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को सामने लाया जा सके.

संस्था के नेशनल प्रेसिडेंट (माइनॉरिटी विंग) मोहम्मद इरफ़ान अहमद ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और साथ ही हक के साथ हुकूक की बात भी कही तथा उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की बात भी की और यह भी कहा कि आरएसएस और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश की एकता और अखंडता एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने में मदद कर रहे हैं हमें भी अपना योगदान देना चाहिए.

युवा कलाकारों को मंच पर मिली सराहना

सम्मान पाने वालों में शामिल हैं रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारी रवीन्द्र गोयल, नई दिल्ली जिला भाजपा के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह, महिलाओं के लिए प्रयासरत श्रीमती सुदेश शर्मा, अंजुम मंडल पार्षद, कमल भारद्वाज पार्षद एमसीडी, डॉक्टर नंदनी शर्मा, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी रोहित पांडेय, पत्रकार फुरकान सलमानी, गुफ़रान अफरीदी, मारूफ रजा, ख़ुर्शीद रब्बानी, मुस्तकीम ख़ान, मोहम्मद आज़ाद, इक़बाल चौधरी, महाराष्ट्र के नेत्रहीन समाजसेवी विकास कुमार कुबड़े, हिमाचल प्रदेश की बाल कलाकार (टीवी एक्ट्रेस) आश्वी धीमान, दिल्ली की शायर डॉक्टर अना देहलवी एवं पॉपुलर मेरठी, दिल्ली की समाज सेविका पूजा रानी, बिहार के समाज सेवी सचिन सौरभ, युवराज कुमार, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, झारखंड की प्रियंका भट्टाचार आदि. इनके अलावा दर्जनों समाजसेवियों और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया.

सामाजिक संगठन और नेताओं ने दिया समर्थन

अन्य अतिथियों में शामिल हैं जगन्नाथ कुंजबिहारी राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत भारती आरएसएस, पूअर क्रिश्चन मूवमेंट के अध्यक्ष आरएल फ्रांसिस, बौद्ध नेता भंते रूपेश, सिख नेता सरदार केएस दुग्गल, पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के अध्यक्ष एहसान अब्बासी, मौलाना याकूब बुलंदशहरी सहाब, मौलाना कासिम कासमी, दिलशाद कुरैशी, बड़ौदा गुजरात से जहीर क़ुरैशी, सुनील कुमार आदि.

आयोजन में सुशील सिंह, सतबीर सिंह, अमित सिंह, गौतम ठाकुर एवं पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ रजिस्ट के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष इक़बाल मीरासी एवं भारत भारती की टीम आदि की भूमिका अहम रही. इस वर्कशॉप और अवार्ड्स फंक्शन की एंकर सोनाली शर्मा ने बहुत ही सुचारू रूप से कार्यक्रम का संचालन किया.

ये भी पढ़ें- 75 सीटों पर महायुद्ध! 2026 में बदलेगी राज्यसभा की सूरत; कौन होगा अजेय, किसका कटेगा पत्ता?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Dr. Khalid Raza Khan

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

6 minutes ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

38 minutes ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

41 minutes ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

1 hour ago