रिपोर्ट- विनय मालवीय इटारसी
Narmadapuram Double Murder: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखननगर अंतर्गत मनवाड़ा गांव में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है. पुलिस अधीक्षक (SP) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी वारदात महज गाली-गलौज से शुरू हुए विवाद का नतीजा थी. आरोपियों ने हत्या को हादसे का रूप देने के लिए दोनों शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने तीन दिन के भीतर ही इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया.
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक करण कीर और शुभम कीर का गांव के ही कुछ युवकों से विवाद चल रहा था. घटना के दिन दोनों मृतक शराब के नशे में आरोपियों के घर पहुंचे और वहां जमकर गाली-गलौज करने लगे. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने तैश में आकर दोनों पर हमला कर दिया. आरोपियों ने पहले एक युवक की जान ली और फिर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसे पास के रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. इसके बाद दूसरे युवक को भी मारकर जंगल के रास्ते होते हुए पटरी पर डाल दिया गया, ताकि पुलिस इसे ट्रेन दुर्घटना समझे.
इस वारदात की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपियों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी. दोनों युवकों को मौत के घाट उतारने के बाद पांचों आरोपी वहां से फरार हो गए और साथ मिलकर मछली पार्टी की. हालांकि, जब पुलिस को दोनों शव बरामद हुए, तो चोटों के निशान और घटनास्थल की स्थिति देखकर पुलिस को यह हादसा नहीं बल्कि हत्या का मामला लगा.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित की. आईटी सेल और मुखबिर तंत्र की सक्रियता से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही. पुलिस ने मनवाड़ा गांव के ही पांच आरोपियों केवलराम कीर, नवल कीर, अजय कीर उर्फ पोटा, दिनेश उर्फ दिन्नू और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए पांच आरोपियों में से दो केवलराम कीर और दिनेश उर्फ दिन्नू बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं. इन दोनों पर पहले भी हत्या के मामले दर्ज हैं. मृतक और आरोपी सभी एक ही समाज और एक ही गांव के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- 75 सीटों पर महायुद्ध! 2026 में बदलेगी राज्यसभा की सूरत; कौन होगा अजेय, किसका कटेगा पत्ता?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…
Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…
Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…
India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…
PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…
Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…