रिपोर्ट- जय व्यास
इंदौर के कालानी नगर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे शहर को सन्न कर दिया है. सोमवार की रात एरोड्रम थाना क्षेत्र में जो कुछ भी हुआ, उसने एक हंसते-खेलते परिवार को मातम में डुबा दिया. प्यार और सनक के बीच की धुंधली रेखा जब पार हुई, तो अंजाम बेहद खौफनाक रहा. एक युवक ने न सिर्फ अपनी प्रेमिका और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया, बल्कि इस खूनी खेल में प्रेमिका के भाई को अपनी जान गंवानी पड़ी.
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी वेदांत सोलंकी और विधि लुणावत पिछले करीब एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. दोनों के बीच रिश्ता तो था, लेकिन विधि का परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था. घरवाले लगातार इस बात का विरोध कर रहे थे, और यही विरोध वेदांत को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने एक खौफनाक साजिश रच डाली.
सोमवार की रात वेदांत गुस्से में तमतमाता हुआ कालानी नगर स्थित विधि के घर जा पहुंचा. वहां बहस इतनी बढ़ गई कि वेदांत ने अपना आपा खो दिया और पास रखे चाकू से हमला करना शुरू कर दिया.
उसने विधि, उसकी मां अनीता लुणावत और भाई विधान लुणावत पर एक के बाद एक कई वार किया. घर के अंदर चीख-पुकार मच गई, लेकिन आरोपी के सिर पर खून सवार था.
इस हमले में विधि के भाई, विधान लुणावत को गंभीर चोटें आईं और ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी दुखद मौत हो गई. वहीं, मां अनीता की हालत भी नाजुक बनी हुई है, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वेदांत ने भागने के बजाय खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया. पुलिस के अनुसार, फिलहाल वेदांत की हालत खतरे से बाहर है और वह पुलिस की निगरानी में है.
घटना की सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की है. इंदौर के डीसीपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विरोध से जुड़ा नजर आ रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: ‘मेरा रौंया-रौंया उखाड़ लो..’, UGC के नियमों पर दिखे कुमार विश्वास की वेदना; खुद को क्यों बताया अभागा?
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…