देश

इंदौर में बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा: पत्नी पर लगाए अवैध संबंध के आरोप, बेल्ट से मारपीट का वीडियो वायरल

Indore Viral Video Case: इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक बीच सड़क पर एक महिला के साथ बेल्ट से मारपीट करता दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं, वह महिला का मोबाइल फोन भी जमीन पर पटक देता है. घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुट जाती है और पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो जाता है. हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

पति ने पत्नी पर लगाए दूसरे व्यक्ति से संबंध के आरोप

वायरल वीडियो में मारपीट करने वाला व्यक्ति खुद को महिला का पति बता रहा है. वह दावा करता है कि दोनों की शादी को 12 साल हो चुके हैं. वीडियो में वह अपनी पत्नी पर एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए दिखाई देता है. मौके पर मौजूद दूसरा व्यक्ति पुलिसकर्मी बताया जा रहा है, हालांकि उसकी पहचान और भूमिका की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. इसी आरोप को लेकर सड़क पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया.

विवाद के दौरान पति की भी हुई पिटाई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआती विवाद के बाद स्थिति और बिगड़ गई. आरोप है कि महिला और उसके साथ मौजूद कथित व्यक्ति ने मिलकर पति की भी पिटाई कर दी. मारपीट के दौरान पति को गंभीर चोटें आईं और वह कुछ समय के लिए बेसुध हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया, जिसके बाद विवाद शांत हुआ.

पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की

विजयनगर थाना पुलिस का कहना है कि घटना का वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है. फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

14 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

30 minutes ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

1 hour ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

1 hour ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

2 hours ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

2 hours ago