देश

Agra News: अब आगरा से ग्वालियर की दूरी होगी कम, जल्द शुरू होगा इनर रिंग रोड के तीसरे चरण का निर्माण

Agra News: मोदी सरकार में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी देश में सड़कों का जाल बिछा रहे हैं. एनएचएआई ने आगरा-ग्वालियर के बीच इनर रिंग रोड की तीसरी चरण की तैयारियां तेज कर दी है. इस रोड को बनाने का काम जनवरी 2023 से शुरू होगा. ये रोड आठ किमी लंबी होगी और इसे बनाने में करीब 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

इनर रिंग रोड को बनाकर नेशनल हाईवे-19 को ग्वालियर हाईवे से जोड़ा जाएगा. तीन चरण में बनने वाले इस रोड के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है. ये रोड साढ़े दस किलोमीटर लंबा है जो हाईवे से लेकर फतेहाबाद रोड तक है. इसके अलावा दूसरे चरण का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है. ये फतेहाबाद रोड से देवरी रोड तक है. साथ ही पहले को दूसरे चरण से जोड़ने के लिए एक फ्लाईओवर भी बनाया जा रहा है. इन दोनों चरण की रोड का निर्माण आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने किया है, हालांकि तीसरे चरण की रोड का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की आगरा यूनिट करेगी.

जारी है टेंडर की प्रक्रिया

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक संजय वर्मा का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है. जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में रोड बनाने का काम शुरू हो जाएगा. इस रोड को बनाने में डेढ़ साल का वक्त लगेगा. इस रोड के बन जाने से इनर रिंग रोड के तीनों चरण की रोड बनकर तैयार हो जाएगी. साथ ही इस रोड के बन जाने के बाद गाड़ियां नेशनल हाईवे से सीधे ग्वालियर हाईवे पर पहुंच जाएंगी. इस तरह, आगरा से ग्वालियर जाने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी.

यमुना एक्सप्रेस-वे जोड़ने की तैयारी

इसके साथ ही नेशनल हाईवे-19 को ग्रेटर नोएडा से आगरा को जोड़ने वाली यमुना एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ने की तैयारी है. इसके लिए उत्तरी बाइपास को बनाया जा रहा है. ये रोड रैपुरा जाट से शुरू होगा.

ये भी पढ़ें : Rozgar Mela: PM Modi ने 71 हजार से ज्यादा युवाओं को दिया नौकरी का तोहफा, बांटे नियुक्ति पत्र

अमेरिका से भी अच्छी होंगी सड़कें

बीते दिनों राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा था कि यूपी में 2024 से पहले सड़क पर पांच लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सड़कों का बुनियादी ढांचा अमेरिका के बराबर होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

“अक्षरा मेरी बच्ची, बाबू और बेटा जैसी…” पवन सिंह ने मांगी माफी, जानिए क्या बोले पावर स्टार?

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…

4 minutes ago

‘ये कायर लोग हैं’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर CM फडणवीस का अल्टीमेटम, बोले- किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…

5 minutes ago

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

20 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

34 minutes ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

52 minutes ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

56 minutes ago