देश

रंग प्रसंग पत्रिका के पूर्व संपादक और फिल्म समीक्षक अजित राय का आज आज लंदन से दिल्ली पहुंचेगा पार्थिव शरीर

बक्सर, बिहार, हिंदुस्तान और हिंदी के गौरव, अंतरराष्ट्रीय ख्याति के सांस्कृतिक पत्रकार, नाट्य एवं फिल्म समीक्षक, देश के सबसे प्रतिष्ठित नाट्य संस्थान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) की पत्रिका ‘रंग प्रसंग’ के पूर्व संपादक स्व. अजित राय का पार्थिव शरीर लंदन से 10 अगस्त (रविवार) को सुबह 09:20 बजे दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचेगा.

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में अंतिम दर्शन

वहाँ से दिल्ली के मंडी हाउस स्थित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां अनेक साहित्यकार, पत्रकार, रंगकर्मी, समीक्षक, फिल्मकार, निर्देशक, कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद दिल्ली से सड़क मार्ग से उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गाँव कसियां (डुमरांव) पहुँचेगा.

अंत्येष्टि 11 अगस्त को बक्सर में

11 अगस्त (सोमवार) को बक्सर के श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि होगी. यह सूचना अजित राय के छोटे भाई राकेश कुमार राय ने दी है, जो दिल्ली एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को लेकर पहले गांव पहुंचेंगे.

विदित हो कि अजित राय का 23 जुलाई को लंदन में असामयिक निधन हो गया. वे प्रति वर्ष कान फिल्म समारोह में विशेष आमंत्रित फिल्म समीक्षक थे. उसी सिलसिले में समारोह उपरांत उनकी लंदन यात्रा थी.

ये भी पढ़ें- विजिलेंस के अनुमान से ज्यादा मालदार निकला जहानाबाद का DSP, जांच एजेंसियों को मिले 10 ट्रक

परिवार और मित्रों के प्रति आभार

राकेश राय ने समस्त परिवार की ओर से अजित जी के मित्रों, शुभचिंतकों, सभी नाते-रिश्तेदारों के प्रति आभार जताया है. उन्होंने ब्रिटेन के ख्यात भारतीय उद्योगपति गोपीचंद-सुनीता हिंदुजा एवं समस्त हिंदुजा परिवार, अजित राय के लंदनवासी परम मित्र और अग्रज सदृश्य प्रसिद्ध लेखक-साहित्यकार तेजेंदर शर्मा, ज़किया ज़ुबैरी, उद्यमी कल्पेश शाह एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार, भारत एक्सप्रेस न्यूज़ के चेयरमैन उपेन्द्र राय, दिल्ली के प्रसिद्ध नाट्य संस्थान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक एवं कुलसचिव चित्तरंजन त्रिपाठी व प्रदीप मोहंती के प्रति संवेदना व सहयोग के लिए विशेष तौर पर आभार जताया है.

अजित राय अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र छोड़ गए हैं. परिवार में उनके बुजुर्ग पिता, प्रतिष्ठित नागरिक पूर्व मुखिया भोलानाथ राय और चार छोटे भाई, दो बहनें शामिल हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

5 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

23 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

32 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

32 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

52 minutes ago