देश

Vande Bharat Train बनी यात्रियों की पहली पसंद, मिल रही है हाईटेक सुविधाएं

भारत में रेलवे नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने राज्यसभा में जानकारी दी कि 7 अगस्त 2025 तक देशभर में 144 वंदे भारत (Vande Bharat Train) ट्रेन सेवाएं ब्रॉड गेज इलेक्ट्रिफाइड नेटवर्क पर चल रही हैं. ये ट्रेनें भारतीय रेलवे द्वारा विकसित की गई हैं जो यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव देती हैं.

वंदे भारत में कैसी सुविधाएं है?

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें (Vande Bharat Train) सेमी-हाई स्पीड हैं, जिनमें कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. इनमें तेज एक्सेलेरेशन, ‘कवच’ नामक टक्कर सुरक्षा प्रणाली, पूरी तरह से सील्ड गैंवे, ऑटोमैटिक प्लग डोर्स, बेहतर राइड कम्फर्ट, और मिनी पैंट्री शामिल हैं. पैंट्री में हॉट केस, बॉटल कूलर, डीप फ्रीज़र और हॉट वॉटर बॉयलर जैसी सुविधाएं हैं.

इसके अलावा यात्रियों के लिए हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, एर्गोनॉमिक रीक्लाइनिंग सीट्स, एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली सीटें, दिव्यांगजन के लिए विशेष शौचालय और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था भी की गई है. ये ट्रेनें खासतौर पर उन रूट्स पर चलाई जा रही हैं जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है ताकि भीड़ कम हो और सफर ज्यादा सुविधाजनक हो.

रेल मंत्री ने क्या कहा?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 (जून 2025 तक) में लगभग 3.9 करोड़ यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Train) में सफर किया है. इनमें से 3 करोड़ यात्री 2024-25 में और 93 लाख यात्री 2025-26 के शुरुआती महीनों में यात्रा कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ें-Delhi Metro ने रक्षाबंधन पर बनाया नया रिकॉर्ड, राखी से 1 दिन पहले 81 लाख यात्रियों ने किया सफर

इससे साफ है कि वंदे भारत ट्रेनें न सिर्फ तकनीकी रूप से उन्नत हैं बल्कि यात्रियों की पसंद भी बनती जा रही हैं. यह पहल भारतीय रेलवे के भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

32 seconds ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

4 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

23 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago