पाकिस्तान की ओर से हालिया ड्रोन हमलों और सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और तीनों सेना प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें मौजूदा सुरक्षा स्थिति और जवाबी कार्रवाई की रणनीतियों पर चर्चा हुई. उधर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की घुसपैठ, ड्रोन हमलों और सेना की तैनाती की विस्तृत जानकारी दी.
रात 9:59 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CDS और सेना प्रमुखों के साथ बैठक कर पाकिस्तान के हमलों का जवाब देने की रणनीति बनाई. जम्मू विश्वविद्यालय के पास पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने और तंगधार, राजौरी, पुंछ में गोलीबारी के बाद सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. भारतीय सेना का S-400 वायु रक्षा प्रणाली पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोनों को नष्ट कर रहा है.
रात 10:11 बजे NSA अजित डोभाल ने PM मोदी से मुलाकात कर सुरक्षा स्थिति पर अपडेट दिया. बैठक में आंतरिक सुरक्षा, नागरिकों की सुरक्षा और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है.
रात 10:07 बजे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बात की. रूबियो ने पहलगाम आतंकी हमले पर संवेदना व्यक्त की और तनाव कम करने के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच संवाद का समर्थन किया. अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई.
रात 10:19 बजे PM मोदी ने सचिवों की हाई-लेवल मीटिंग की, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा हुई. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें जम्मू, पठानकोट, और जैसलमेर जैसे शहरों को निशाना बनाने की कोशिशें नाकाम की गईं.
ये भी पढ़ें: SRMIST की प्रोफेसर ने ‘Operation Sindoor’ की आलोचना की, संस्थान ने किया निलंबित
-भारत एक्सप्रेस
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…
INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…
India GDP Growth Forecast 2026: IMF ने 2026 और 2027 के लिए भारत की GDP…
Panama Earthquake: मध्य अमेरिकी देश पनामा में दो शक्तिशाली भूकंप के तीन दिन बाद मंगलवार…
बिग बॉस 20 के अंदर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी पर्सनल लाइफ और निरहुआ…
दिल्ली में 13 अक्टूबर 2026 को होटल ताज पैलेस में Bloomberg New Economy Forum के…