सावन (Sawan) का पावन महीना चल रहा है. जगह-जगह श्रद्धालु कावड़ (Kavad) लेकर भगवान शिव पर जल चढ़ाने के लिए यात्रा कर रहे हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सांसद इकरा हसन (Iqra Hasan) सहारनपुर में भक्तों की सेवा करती हुई दिखीं. इकरा हसन ने शिव सेवा कांवड़ शिविर, श्री शिव ॐ सेवा समिति कांवड़ सेवा शिविर और श्री कैलाश धाम शिव कावड़ सेवा शिविर में जाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया.
इस दौरान कावड़ सेवा शिविर (Kavad Seva Camp) के संयोजक दीपा जुनेजा, ललित पोपली, रम्मी धवन और संजय कर्णवाल ने इकरा हसन का स्वागत किया. वहीं उन लोगों ने सांसद को पगड़ी पहनाकर और चुन्नी देकर सम्मानित भी किया.
वहीं इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों (Shiv Devotees) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक देश ही नहीं है, यह एक संस्कारों (Sacraments) की भी धरा है. आगे उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा (Kavad Yatra) में जितने भी लोग शामिल हुए हैं, उनका इस यात्रा के प्रति समर्पण देखकर मन प्रफुल्लित (Cheerful) हो गया. यह कावड़ यात्रा (Kavad Yatra) समाज में एकता को दर्शाती है. इसमें बिना किसी असमानता (Inequality) के सभी लोग एक-दूसरे के लिए सेवा भाव कर रहे हैं. अभी के समय में राजनीति (Politics) कर रहे लोगों को भी इससे सीखना चाहिए.
इस दौरान संयोजक (Coordinator) ने कहा कि हम लोग हर साल यही कोशिश करते हैं कि किसी भी कावड़ यात्री (Kavad Pilgrim) को दिक्कत न हो और वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करे. उन्होंने आगे कहा कि जब भी कोई राजनीति (Politics) से जुड़े लोग आते हैं और उनके द्वारा किया गया सहयोग समाज में सामने आता है, तो वह दृश्य उत्साह (Excitement) से भरा होता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…
Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…
Smit Machchhar Prediction: 'आसमान में जब हालात बिगड़ते हैं तो क्रू ही आपकी जान बचाता…
फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…
टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…