देश

‘पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हुआ संगठन…’ ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि संगठन को एकजुट और मजबूत बनाने में पीएम मोदी के प्रयास बेहद सराहनीय हैं.

पेजेश्कियन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया बेहद जटिल भू-राजनीतिक दौर से गुजर रही है. ऐसे समय में ब्रिक्स देशों को केवल बातों या संभावनाओं तक सीमित न रहकर ठोस आर्थिक सहयोग की दिशा में कदम बढ़ाना होगा.

भारत की आतिथ्य परंपरा का जताया आभार

ईरानी राष्ट्रपति ने मेजबानी के लिए भारत सरकार और यहां के लोगों का दिल से धन्यवाद किया. उन्होंने बिजनेस फोरम में पहुंचे उद्योगपतियों, निजी क्षेत्र के दिग्गजों और उद्यमियों का जिक्र करते हुए कहा कि ब्रिक्स के विचारों और रणनीतियों को जमीन पर उतारने का असली काम यही लोग करते हैं.

उन्होंने जोर देकर कहा कि वैश्विक सप्लाई चेन में आ रही रुकावटों और राजनीतिक दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आर्थिक हथियारों का मुकाबला ब्रिक्स एकजुट होकर ही कर सकता है.

लोकल करेंसी में व्यापार पर जोर

राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच व्यापार में डॉलर के बजाय अपनी-अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने की वकालत की.

उन्होंने कहा कि आपसी व्यापार के लिए जोखिम रहित और पारदर्शी पेमेंट सिस्टम विकसित किया जाना चाहिए. साथ ही ब्रिक्स के ‘न्यू डेवलपमेंट बैंक’ को बुनियादी ढांचा और ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण का मुख्य जरिया बनाया जाए. बैंक को स्थानीय करेंसी में क्रेडिट लाइन और गारंटी मैकेनिज्म तैयार करना चाहिए, ताकि निजी पूंजी को आकर्षित किया जा सके.

ईरानी राष्ट्रपति के मुताबिक, दुनिया की मौजूदा वित्तीय व्यवस्था कुछ सीमित मुद्राओं पर निर्भर होने की वजह से वैश्विक झटकों के प्रति बेहद संवेदनशील है, जिसे बदलना अब वक्त की मांग है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम, CM मोहन यादव ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

4 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

32 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

50 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago