देश

अब EMI से करें रेल यात्रा, IRCTC भारत गौरव टूर पैकेज, एक साथ कई तीर्थ स्थलों की यात्रा

भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टुरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train) के माध्यम से विशेष तीर्थ यात्रा पैकेज लॉन्च किया है. यह यात्रा 13 सितंबर से शुरू होकर 22 सितंबर 2025 तक चलेगी, जिसमें 9 रात और 10 दिन में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कराया जाएगा.

कौन-कौन से तीर्थ स्थलों की यात्रा ?

यह ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और गया (Gaya), पुरी Puri(), कोणार्क (Konark), कोलकाता (Kolkata), गंगासागर (Gangasagar), देवघर (Deoghar), वाराणसी (varanasi) और अयोध्या (Ayodhya) जैसे तीर्थ स्थलों की यात्रा कराएगाी. इस दौरान यात्रियों को विष्णुपद मंदिर (Vishnupad Temple), जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple), सूर्य मंदिर (Sun Temple), काली मंदिर (Kali Temple), बैजनाथ धाम (Baijnath Dham), काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple), राम मंदिर (Ram Mandir) और सरयू आरती (Saryu Aarti) जैसे प्रसिद्ध स्थलों का दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है.

कैसी होगी यात्रा ?

इस पैकेज में यात्रियों को सेकंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर क्लास की सुविधा दी जाएगी. कुल 767 सीटें उपल्ब्ध हैं जिनमें सेकंड एसी की 49, थर्ड एसी की 70 और स्लीपर क्लास की 648 सीटें शामिल हैं. यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन तथा एसी और नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय स्थलों का भ्रमण भी शामिल है.

क्या होगा किराया ?

किराये की बात करें तो स्लीपर में 18,460 रुपये प्रति व्यक्ति और 17,330 रुपये प्रति बच्चा है. थर्ड एसी के लिए 30,480 रुपया और 29,150 का किराया है. जबकि एसी में 40,300 और बच्चों के लिए 38,700 रुपया है. खास बात यह है कि यात्री EMI के माध्यम से आसान किश्तों में भुगतान कर सकते हैं. इसके साथ ही LTC की सुविधा भी उपलब्ध है.

इसे भी पढ़े- ‘पहलगाम हमले से लेकर बिहार मतदाता सूची तक’, मानसून सत्र में संसद में गूंजेंगे ये मुद्दे, जानें क्या है विपक्ष का प्लान

कैसे करें बुकिंग ?

बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर IRCTC की वेबसाइट पर की जा सकती है. तीर्थ यात्रा को आसान, सुविधाजनक और यादगार बनाने का यह सुनहरा अवसर श्रद्धालुओं के लिए विशेष है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

4 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

6 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

14 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

24 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

29 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

32 minutes ago