देश

Irfan Solanki: घर पर दबिश के बाद विधायक की फॉर्चूनर थाने ले आई पुलिस, लापरवाही के लिए जाजमऊ थानाध्यक्ष सस्पेंड

कानपुर के जाजमऊ में महिला की झोपड़ी जलाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है. सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई के खिलाफ लगातार कार्रवाई का दौर चल रहा है. बीती रात पुलिस ने विधायक इरफान सोलंकी के घर पर दबिश दी थी. इसके बाद बुधवार सुबह विधायक की फॉर्चुनर गाड़ी को जब्त करके थाने लाया गया. इस बाबत खबर ये भी है कि मामले में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. आर्यनगर से सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर मंगलवार देर रात पुलिस ने दबिश दी, लेकिन इरफान के दोनों भाई मौके से फरार हो गए.

गौरतलब है कि पीडि़त परिवार की झोपड़ी जाजमऊ के एक प्लॉट में थी. आरोपों के मुताबिक सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई ने इसमें आग लगवा दी. आग लगाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि, घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई. लेकिन, मामले में स्थानीय थानाध्यक्ष पर लेट-लतीफी का आरोप लगा और आखिरकार उन्हें इसकी अब भरपाई भी करनी पड़ रही है.

फॉर्चूनर  गाड़ी पुलिस के कब्जे में

इरफान सोलंकी के घर पर छापेमारी के दौरान वैसे तो पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा. आरोपी भाई भी मौके से फरार थे. लेकिन, इस दौरान पुलिस की नजर विधाय की ब्लैक फॉरच्यूनर गाड़ी पर गई. पुलिस ने उनकी फॉर्चूनर गाड़ी को उठाकर थाने ले गई. गाड़ी का नंबर UP 78 ER 1300 है, जो अब थाने में सील कर दी गई है.

यह था पूरा मामला

प्रयागराज निवासी बेबी नाज के अनुसार उनके पिता का कानपुर में चकेरी के जाजमऊ के केडीए डिफेंस कॉलोनी में प्लाट है. इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है. उनके परिवार के लोग टट्टर और झोपड़ी का घर बनाकर वहां रहते हैं. सोमवार को परिवार के लोग पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. बेबी नाज के परिवार का आरोपी है  कि, इसी मौके का फायदा उठाकर  प्लाट के विवाद में सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान ने घर में आग लगवा दी. बेबी नाज का यह इरफान के भाई  रिजवान पर यह भी आरोप लगाया है कि उसने फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर देर से पहुंचने का निर्देश दिया ताकि पूरा मकान आग की लपटों में धूं-धू करकर जल जाए.

सपा विधायक ने की जांच की अपील

पुलिस के द्वारा सपा विधायक पर भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी और आरोपियों को दबोचने से पहुंची पुलिस की कार्रवाई  का वीडियो इरफान की बेटी ने रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया. साथ ही सपा विधायक इरफान ने भी सोशल मीडिया शेयर करके कमिश्नरेट पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.  इस मामले को तूल पकड़ता देख सपा विधायक इरफान सोलंकी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जांच की मांग की है.  विधायक ने एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करके जांच की अपील की है. इरफान के घर को कई थानों की फोर्स ने चारो तरफ से घेर रखा हैं. वहीं इस मामले के बाद बुधवार को सपा कार्यकर्ताओ की भीड़ इरफान सोलंकी के घर पर जुटना शुरु हो गई है. सब मामले की विस्तार से जानकारी लेने में जुट गए है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago