द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर विवाद
The Kashmir Kiles: भारत में सुपरहिट रही ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर एक बार फिर विवाद गहराया गया है. इस बार इजरायली फिल्म निर्माता नादव लापिड(Nadav Lapid) ने कश्मीर फाइल्स पर अपना बयान दिया था जिसमें उन्होने फिल्म को अश्लील और प्रोपगेंडा पर आधारित बताया था. जिसके बाद से इस बवाल मचा हुआ है. इस बीच जूरी बोर्ड ने जूरी हेड नादव के बयान से अपनी दूरी बना ली है, उन्होने कहा है कि ये उनकी निजी राय हो सकती है, बोर्ड से इसका कोई लेना देना नहीं है. नादव लापड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के जूरी हेड हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी परेशान हैं कि ऐसी फिल्म को इस समारोह में दिखाया गया है. यह फिल्म बेहद ही वल्गर है.
बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की लिखित और निर्देशित ‘द कश्मीर फाइल्स 90 के दशक में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनके पलायन पर आधारित फिल्म है. लापिड ने अपने इस बयान के बाद एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. जिसके बाद उन पर कश्मीरी पंडितों के दुख दर्द को कुरेदने का आरोप लग रहा है.
नादव लापिड ने कहा था कि ये फिल्म हमें अश्लील और प्रोपेगेंडा बेस्ड लगी. इतने प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के लिए ये फिल्म उचित नहीं है. मैं आप लोगों के साथ अपनी फीलिंग को खुले तौर पर इसीलिए शेयर कर सकता हूं, क्योंकि इस समारोह की आत्मा ही यही है कि हम यहां आलोचनाओं को स्वीकार करते हैं और उस पर चर्चा करते हैं.’ उन्होने आगे कहा कि इस समारोह में हमने डेब्यू कॉम्पटीशन में 7 फिल्में देखीं और इंटरनेशनल कॉम्पटीशन में 15 फिल्में देखीं. इसमें से 14 फिल्म सिनेमैटिक फीचर्स वाली थीं. 15वीं फिल्म द कश्मीर फाइल्स से हम सभी को परेशान और हैरान करने वाली थी.’
जूरी हेड नादव लापिड पर उन्होने कहा कि एक जूरी के रूप में हमें फिल्म को लेकर न्याय करने के लिए नियुक्त किया गया है. हम किसी भी फिल्म पर किसी भी प्रकार की राजनीतिक टिप्पणी में शामिल नहीं होते हैं और अगर किसी की तरफ से ऐसा किया जाता है तो वह उसकी व्यक्तिगत राय होगी.
गोवा में 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में लापिड के बयान पर इजरायली राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि मुझे उनके बयान पर शर्म आती है. लैपिड जब ये बातें कह रहे थे. इस पर भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों का कहना कि इजरायली राजदूत ने इस पर पहले ही बयान दे हमें इस पर अब कुछ कहने की जरुरत नहीं हैं
वहीं इस मामले पर सभी लापिड की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोग उनको सपोर्ट कर रहे हैं. सपोर्ट करने वालों में स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) भी शामिल हैं. इसके अलावा फिल्म निर्देशक ने विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) इस पर निशाना साधा था उन्होने लिखा था गुड मॉर्निंग, सच सबसे खतरनाक चीज है. ये लोगों को झूठा बना.
वहीं इस पूरे मामले पर कश्मीरों पंंडितो का कहना है कि उनका बयान काफी शर्मनाक है, ऐसे कहकर उन्होने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजाक जैसा बताया है.
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…
EPFO Alert: EPFO ने कंपनियों को सितंबर 2026 का ECR और पीएफ बकाया 15 अक्टूबर…
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…
'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…
Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…