प्रतीकात्मक तस्वीर
ISRO Mission in 2023: साल 2023 का आगाज हो चुका है. हर साल की तरह ही 2023 में भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) कई बड़ी उपलब्धियों को अपने नाम करेगा. 2023 में इसरो कई मिशन लांच करेगा, जिसमें आदित्य एल 1 सन और चंद्रयान-3 शामिल है. इसके साथ ही इसरो गगनयान मिशन को भी लांच करेगा. खास बात ये है कि गगनयान भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन होगा.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) 2023 (ISRO Mission in 2023) के शुरुआती महीनों में आदित्य सूर्य मिशन शुरू करने की योजना बना रहा है. अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी सिस्टम के लाग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) के चारों ओर एक हेलो आर्बिट में रखा जाएगा, जो हमारे ग्रह से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर है. एल1 प्वाइंट के आसपास स्थित एक सैटेलाइट से सूर्य को बिना किसी ग्रहण के लगातार देखा जा सकता है. मिशन में सूर्य के कोरोना, क्रोमोस्फीयर और फोटोस्फीयर, इससे निकलने वाले कण प्रवाह और चुंबकीय क्षेत्र की ताकत की स्टडी की जा सकती है.
इसरो जून 2023 में अपने तीसरे चंद्र मिशन, चंद्रयान-3 को भी लॉन्च करने वाली है, जो भारत के भविष्य के इंटरप्लेनेटरी एक्सप्लोरेशन के लिए बेहद जरूरी है. लैंडर-रोवर मिशन चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर निर्भर करेगा, जो पहले से ही चंद्रमा का चक्कर लगा रहा है. 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा पर चंद्रयान -2 लैंडर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हुई गड़बड़ी को ठीक करने के लिए इसरो ने लैंडर सिस्टम में कई बदलाव किए हैं. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा.
इसी साल यानी 2023 (ISRO Mission in 2023) के अंत में इसरो गगनयान मिशन लॉन्च करेगा. ये पहला मानवरहित मिशन मानव-रेटेड प्रक्षेपण ऑर्बिट मॉड्यूल सिस्टम के प्रदर्शन के लिए होगा. इसके बाद एक और मानव रहित मिशन और अंत में पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन होगा, जिसमें 3 एस्ट्रोनॉट शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें: Ujjain: नए साल पर महाकालेश्वर के दर्शन के लिए लगी लंबी लाइनें, 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
साल 2022 भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है. अंतरिक्ष क्षेत्र में इसरो ने 2022 में बड़ी छलांग लगाते हुए पांच बड़े मिशन लॉन्च किए. मोदी सरकार के कार्यकाल में इसरो ने 44 अंतरिक्ष यान मिशन, 42 लॉन्च वाहन मिशन और पांच टेक्नोलॉजी दिखाने वाले मिशन लॉन्च किए गए.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…