होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शकीरा को मिला धोखा (फोटो)
Shakira: पॉप सिंगर शकीरा का पिछले साल ही ब्रेकअप हुआ था. शकीरा स्पेनिश फुटबॉलर गेरार्ड पिक के साथ 12 साल से रिलेशनशिप में थीं. दोनों अक्सर ही प्यार में डूबे पब्लिकली स्पॉट किए जाते थे. कपल के अचानक हुए ब्रेकअप ने फैंस को शॉक में डाल दिया था, इस जोड़ी के अलग होने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर छाई रही है. हालांकि तब किसी को शकीरा और गेरार्ड के सेपरेशन की वजह का पता नहीं चल पाया था.
बता दें कि फैंस अटकलें लगा रहे थे कि फुटबॉल प्लेयर गेरार्ड ने शकीरा को चीट किया होगा. लेकिन कपल में से किसी ने भी कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया था. अब शकीरा ने हाल ही में एक ऐसा न्यू ईयर पोस्ट कर फैंस को विश किया, जिससे सभी को हिंट मिल गया कि इनके ब्रेकअप की असल वजह क्या रही थी. पोस्ट पढ़ने के बाद फैंस शकीरा को जमकर सपोर्ट भी कर रहे हैं. आइये जानते हैं, उस नोट में क्या लिखा है?
दरअसल शकीरा ने एक स्पेनिश भाषा में एक नोट न्यू ईयर के मौके पर लिखा. इस पोस्ट से फैंस को उन्हें मिले दर्द का एहसास हो गया. शकीरा ने लिखा- अगर इस नए साल में भी हमारे घाव खुले हैं, तो वक्त ही सिर्फ बेहतर सर्जन बनकर उनका इलाज कर सकता है. भले ही किसी ने हमें धोखा दिया हो, हमें दूसरों पर भरोसा करना भूलना नहीं चाहिए. जब तिरस्कार का सामना करना पड़े तो भी अपनी कीमत को पहचानना मत भूलें. क्योंकि इस दुनिया में धोखा और बेकद्री करने वालों से ज्यादा अच्छे लोग हैं. उदासीनता से ज्यादा हमदर्दी दिखाने वाले लोग, जो लोग हमें छोड़कर चले जाते हैं, उनसे ज्यादा साथ निभाने वाले हैं.
शकीरा ने आगे लिखा- हमारे आंसू बेमतलब नहीं हैं. वे उस मिट्टी को सींचते हैं, जिससे हमारा फ्यूचर और बेहतर होगा. हमारे आंसू हमें इंसान बनाए रखते हैं. ताकि दिल को मिले हर दर्द को सहते हुए हम आगे बढ़ने की ताकत रख सके.
ये भी पढ़ें- Honey Singh: नए साल पर गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए हनी सिंह, गाया ‘मेरी जान…मेरी जान’ सॉन्ग…
शकीरा और गेरार्ड एक दूसरे को 2010 से डेट कर रहे थे. दोनों की पहली मुलाकात शकीरा के साउथ अफरीका में वर्ल्ड कप में गाए एलबम वाका वाका की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद 2013 में एक इंटरव्यू में शकीरा ने कन्फर्म किया कि वो गेरार्ड से प्यार करती हैं. इससे पहले 2011 में गेरार्ड भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शकीरा के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके थे. शकीरा और गेरार्ड ने ऑन-स्टेज सबके सामने एक दूसरे को किस भी किया था. शकीरा ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि उनके साथ कैसे धोखा हुआ है. उनके लवर गेरार्ड ने उन्हें लंबे रिलेशन के बावजूद चीट किया है.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…