RSS प्रमुख मोहन भागवत (फोटो फाइल)
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं. इस दौरान आरएसएस चीफ ने कहा कि जो लोग समाज को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, देश को ऐसे लोगों से निपटना बहुत जरूरी है. उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा अहिंसक, करुणावान, लचीलापन होने के महत्व पर भी बल देना चाहिए.
आरएसएस चीफ ने अहिंसा के रास्ते पर चलने की बात तो कही, लेकिन यह भी कहा कि जो लोग समाज और राष्ट्र को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, देश की एकता और अखंडता को खत्म करना चाहते हैं, उनसे निपटने के लिए जो भी तरीका हो, उसे खुलकर अपनाना चाहिए. भागवत ने आगे कहा कि जिस तरह से गरीबों की मदद के लिए लोग पैसा देते हैं, ठीक उसी तरह से कमजोरों की रक्षा के लिए शक्ति का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा, ‘‘गरीबों की मदद के लिए पैसे दान में दिए जाते हैं और कमजोरों की मदद के लिए शक्ति का उपयोग किया जाता है. समाज और राष्ट्र के परिप्रेक्ष्य में यह भाव सभी के दिमाग में डाल दिया जाना चाहिए. ये ऐसे मूल्य हैं जो हमारे धर्म में समाहित हैं. उसमें कोई दो राय नहीं है.’’
मोहन भागवत ने कहा, ” जहां कमजोर को क्रूर और निर्दयी लोगों से बचाना हो तो बचाने वाले को अपनी जरूरत के हिसाब से ताकत का इस्तेमाल करना चाहिए. दुनिया में कमजोरों को बचाने के लिए हाथों में हथियार रखना ही पड़ेगा. इसके लिए सभी की सुरक्षा का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है.”
यह भी पढ़ें- संसद में सवाल के बदले पैसा लेती हैं महुआ मोइत्रा! BJP सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए गंभीर आरोप, ओम बिरला को लिखी चिट्ठी
भागवत ने कठुआ चौक पर जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहर के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने जाखुद में भारत माता की प्रतिमा का अनवारण किया.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…