Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

RSS: “दुनिया में कमजोरों को बचाने के लिए हाथों में हथियार रखना जरूरी है”, संघ प्रमुख भागवत ने दिया बयान

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं. इस दौरान आरएसएस चीफ ने कहा कि जो लोग समाज को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, देश को ऐसे लोगों से निपटना बहुत जरूरी है.

Mohan Bhagwat

RSS प्रमुख मोहन भागवत (फोटो फाइल)

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं. इस दौरान आरएसएस चीफ ने कहा कि जो लोग समाज को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, देश को ऐसे लोगों से निपटना बहुत जरूरी है. उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा अहिंसक, करुणावान, लचीलापन होने के महत्व पर भी बल देना चाहिए.

“कमजोरों की रक्षा के लिए शक्ति का इस्तेमाल किया जाना चाहिए”

आरएसएस चीफ ने अहिंसा के रास्ते पर चलने की बात तो कही, लेकिन यह भी कहा कि जो लोग समाज और राष्ट्र को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, देश की एकता और अखंडता को खत्म करना चाहते हैं, उनसे निपटने के लिए जो भी तरीका हो, उसे खुलकर अपनाना चाहिए. भागवत ने आगे कहा कि जिस तरह से गरीबों की मदद के लिए लोग पैसा देते हैं, ठीक उसी तरह से कमजोरों की रक्षा के लिए शक्ति का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

गरीबों की मदद के लिए पैसे दान में दिए जाते हैं…

आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा, ‘‘गरीबों की मदद के लिए पैसे दान में दिए जाते हैं और कमजोरों की मदद के लिए शक्ति का उपयोग किया जाता है. समाज और राष्ट्र के परिप्रेक्ष्य में यह भाव सभी के दिमाग में डाल दिया जाना चाहिए. ये ऐसे मूल्य हैं जो हमारे धर्म में समाहित हैं. उसमें कोई दो राय नहीं है.’’

कमजोरों को बचाने के लिए हाथों में हथियार रखना ही पड़ेगा

मोहन भागवत ने कहा, ” जहां कमजोर को क्रूर और निर्दयी लोगों से बचाना हो तो बचाने वाले को अपनी जरूरत के हिसाब से ताकत का इस्तेमाल करना चाहिए. दुनिया में कमजोरों को बचाने के लिए हाथों में हथियार रखना ही पड़ेगा. इसके लिए सभी की सुरक्षा का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है.”

यह भी पढ़ें- संसद में सवाल के बदले पैसा लेती हैं महुआ मोइत्रा! BJP सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए गंभीर आरोप, ओम बिरला को लिखी चिट्ठी

भारत माता की प्रतिमा का अनवारण किया

भागवत ने कठुआ चौक पर जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहर के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने जाखुद में भारत माता की प्रतिमा का अनवारण किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital