देश

AI समिट हंगामा: तड़के 4 बजे गिरफ्तार हुए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब, 20 घंटे हुई पूछताछ

Uday Bhanu Chib Arrested: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ (India AI Impact Summit 2026) के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब (Uday Bhanu Chib) को गिरफ्तार कर लिया है. इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सियासी और पुलिस महकमे में भारी हलचल है. सुरक्षा के मद्देनजर तिलक मार्ग थाने और पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में पैरामिलिट्री फोर्स (अर्धसैनिक बलों) को तैनात कर दिया गया है.

20 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब को सोमवार (23 फरवरी) को पूछताछ के लिए बुलाया था. कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल और पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब 20 घंटे की मैराथन पूछताछ के बाद मंगलवार (24 फरवरी) तड़के लगभग 4 बजे उन्हें आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें तिलक मार्ग थाने ले जाया गया. पुलिस उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग कर सकती है. इस मामले में अब तक कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

20 फरवरी को क्या हुआ था?

20 फरवरी को भारत मंडपम में AI समिट चल रहा था. पुलिस के अनुसार, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर QR कोड के जरिए हॉल में एंट्री ली थी. हॉल नंबर 5 के पास उन्होंने अपनी जैकेट उतारी और ‘शर्टलेस’ होकर प्रदर्शन किया. उनके हाथों में सफेद टी-शर्ट थीं जिन पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो छपी थी और “PM is Compromised” लिखा था.

ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस बार-बार क्रैश होती है’, BJP नेता ने राहुल गांधी को धोया, पीएम मोदी को बताया भविष्य का AI आर्किटेक्ट

जांच में पुलिस ने यूथ कांग्रेस नेता कृष्ण हरि की कार बरामद की है, जिसमें से प्रदर्शन में इस्तेमाल टी-शर्ट और पोस्टर मिले हैं. पुलिस को यह भी पता चला है कि पहले काले छाते के जरिए प्रदर्शन का प्लान था, जिसे चेकिंग के डर से बदल दिया गया.

कांग्रेस ने साधा निशाना

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर पूरी कांग्रेस पार्टी आक्रामक हो गई है. नेताओं ने इसे पुलिसिया दमन और तानाशाही करार दिया है. भूपेश बघेल ने कहा कि यह कार्रवाई गैरकानूनी है. लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना अपराध नहीं है. हमारे कार्यकर्ताओं ने बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्ण तरीके से युवाओं की अनसुनी पीड़ा को सामने रखा था. सरकार पुलिसिया दमन का सहारा ले रही है. वहीं केसी वेणुगोपाल तुरंत रिहा करने को कहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

12 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

13 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

13 minutes ago

Kanya Rashifal: काम में आ सकती है रुकावट, यात्रा और सेहत को लेकर रहें सतर्क

Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज कामकाज में देरी और रुकावट…

13 minutes ago