देश

6,750 की चोरी से थमी भारतीय रेल..! अंसारी के कारण जबलपुर में स्टेशन में मचा कोहराम; वीडियो आया सामने

जबलपुर/संजय मलिक: चोरी की वारदातें तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा अजीबोगरीब और खतरनाक मामला सामने आया है जिसने रेलवे प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं. यहां कुछ चोरों ने चंद पैसों के लालच में भारतीय रेलवे की ‘धड़कन’ यानी सिग्नल केबल ही काट डाली. चोरों के लिए यह भले ही सिर्फ तांबे या एल्युमीनियम का एक तार था, लेकिन इसके कटते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और 5 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के पहिए पूरी तरह थम गए.

सिग्नल कटा और पटरियों पर फंसी रह गईं ट्रेनें

घटना रविवार की है. जबलपुर स्टेशन के यार्ड (किलोमीटर नंबर 991/29) स्थित लोकेशन बॉक्स का ताला तोड़कर चोरों ने सिग्नल केबल काट ली. केबल कटते ही रेलवे का पूरा सिग्नल सिस्टम ठप हो गया. नतीजा यह हुआ कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी जबलपुर-रीवा एक्सप्रेस, LTT-राजगीर ट्रेन, निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस और लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस जैसी 5 बड़ी ट्रेनें करीब आधे से एक घंटे तक सिग्नल के इंतजार में फंसी रहीं. बाद में रेलवे इंजीनियरिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह केबल को दुरुस्त किया और रेल यातायात बहाल कराया.

सोलर कैमरों ने ऐसे खोला चोरी का राज

चोरी की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एक्शन में आ गया. इस गुत्थी को सुलझाने में सबसे बड़ा हथियार साबित हुए स्टेशन के बाहर लगे 5 ‘सोलर पावर स्टैंड-अलोन कैमरे’. ये कैमरे सौर ऊर्जा से चलते हैं. RPF ने जब फुटेज खंगाली तो दो संदिग्ध नजर आए. जांच के आधार पर पुलिस ने गोहलपुर क्षेत्र से 37 वर्षीय मुख्य आरोपी अंसारी को धर दबोचा.

झाड़ियों से तार निकालते रंगे हाथों धराया आरोपी

पूछताछ में अंसारी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. उसने बताया कि उसने अपने भाई अकबर अंसारी और साथी जप्पू नाटी के साथ मिलकर सुबह 7:30 बजे केबल काटी थी. लेकिन रेलवे कर्मचारी को आते देख वे तार झाड़ियों में छिपाकर भाग गए. 18 अगस्त की रात जब आरोपी झाड़ियों से वही तार निकालने पहुंचा, तो RPF ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया. आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब के मुताबिक, भले ही चोरी गई केबल की कीमत मात्र 6,750 रुपये थी, लेकिन इससे रेलवे व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

5 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

19 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

43 minutes ago