Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

railway news

ट्रेन में बिना ईयरफोन तेज आवाज में गाने, वीडियो और रील चलाकर दूसरे यात्रियों को परेशान करने वालों के खिलाफ रेलवे सख्ती बरतने की तैयारी में है. दक्षिण रेलवे के निर्देशों के तहत शोर और यात्रियों को होने वाली परेशानी पर कार्रवाई की बात कही गई है.

Indian Railways E-Pass: रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के ई-पास की जांच अब Hand Held Terminal (HHT) के जरिए डिजिटल तरीके से की जाएगी. HHT को HRMS से जोड़कर पास की वैधता जांची जाएगी, जिससे फर्जी, गलत या एक्सपायर ई-पास की पहचान आसान होगी.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) और सावंतवाड़ी रोड के बीच नई ट्रेन की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

जबलपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में चोरों ने महज 6,750 रुपये के लिए सिग्नल केबल काट दी, जिससे रीवा एक्सप्रेस समेत 5 प्रमुख ट्रेनें फंसी रहीं. RPF ने हाईटेक सोलर कैमरों की मदद से मुख्य आरोपी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है.

त्योहारों से पहले रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने की तैयारी तेज कर दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को काम पूरा करने का निर्देश दिए हैं.

रेलवे ने बड़गाम से दिल्ली के आदर्श नगर के बीच चलने वाली कार्गो पार्सल ट्रेन सेवा बंद होने की खबरों को खारिज किया है.

Bihar Railway Project: भारतीय रेलवे ने बिहार को 976 करोड़ रुपये के नए रेल प्रोजेक्ट की महा-सौगात दी है. दानापुर से फतुहा तक 29 किमी लंबी नई लाइन बिछेगी, जिससे दिल्ली-हावड़ा रूट पर 40 अतिरिक्त ट्रेनें और मालगाड़ियां चल सकेंगी.

IRCTC New Website Launch: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए नई IRCTC वेबसाइट लॉन्च की है, जिसमें तेज स्पीड, क्लीन इंटरफेस और कई स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं. नई वेबसाइट से तत्काल टिकट बुकिंग को आसान बनाने और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करने का दावा किया गया है.

Railway Ticket Rule: भारतीय रेल वे ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल जनरल टिकट केवल Rail One ऐप पर ओरिजिनल रूप में ही मान्य है. wWhatsApp, स्क्रीनशॉट, PDF या फोटो के जरिए दिखाए गए टिकट पर जुर्माना लग सकता है, जिस पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है.

New Railway Station Food List:  1 जून से रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले खाने-पीने के सामान की नई रेट लिस्ट लागू होगी, जिससे यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा. रेलवे प्रशासन ने वेंडर्स को खाने की क्वालिटी सुधारने और दो भाषाओं में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश भी दिए हैं.