Jaipur Police Raid: जयपुर शहर के एक आलीशान पेंटहाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. क्राइम स्पेशल टीम (CST) ने करीब एक महीने तक गुप्त निगरानी रखने के बाद न्यू सांगानेर रोड के गोरी विहार विस्तार में छापेमारी की. इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 8 लोगों को धर दबोचा और 9 लाख 73 हजार 520 रुपये की भारी-भरकम नकदी के साथ ताश की गड्डियां बरामद की हैं.
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के इस खास अभियान में CST टीम पिछले एक महीने से मुस्तैद थी. मुखबिर की पक्की खबर और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने पूरी रणनीति बनाई. जैसे ही सही मौका मिला, टीम ने पेंटहाउस में दबिश देकर जुए के इस खेल पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया.
ये भी पढ़ें- खनन में राजस्थान नंबर-1: 141 मेजर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी, देश में बनाया नया रिकॉर्ड
पकड़े गए आरोपियों में फिरोज उर्फ बबलू, शाहिद अहमद, आरिफ, रितेश जैन, पंकज जैन, सुनील जैन, मोहम्मद हुसैन और हनीफ शामिल हैं. इन सभी के खिलाफ नारायण विहार थाने में केस दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस के मुताबिक इस पूरे रैकेट का मुख्य सरगना फिरोज उर्फ बबलू है, जो नाहरगढ़ इलाके का जाना-माना हिस्ट्रीशीटर रहा है. फिरोज पर चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट और जुए जैसे 21 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. हालांकि मई 2026 में हाईकोर्ट के आदेश से उसकी हिस्ट्रीशीट बंद हो गई थी लेकिन वह फिर से इस काले कारोबार को खड़ा करने में जुट गया था. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…