Bharat Express DD Free Dish

खनन में राजस्थान नंबर-1: 141 मेजर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी, देश में बनाया नया रिकॉर्ड

Rajasthan Mineral Block Auction: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने खनन क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रधान खनिजों के 141 ब्लॉकों की ई-नीलामी के साथ देशभर में पहला स्थान हासिल किया है.

Rajasthan Mineral Block Auction

Rajasthan Mineral Block Auction

Rajasthan Mineral Block Auction: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने खनन क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रधान खनिजों के 141 ब्लॉकों की ई-नीलामी के साथ देशभर में पहला स्थान हासिल किया है.

खान एवं भूविज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले ढाई वर्षों में 102 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी की गई, जबकि नई नीलामी व्यवस्था लागू होने से दिसंबर 2023 तक केवल 39 ब्लॉकों की ही नीलामी हुई थी.

14 नए ब्लॉकों की पूरी हुई नीलामी

चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती साढ़े तीन महीनों में ही 14 नए ब्लॉकों की ई-नीलामी पूरी हो चुकी है और वर्षभर में 55 ब्लॉकों की नीलामी का लक्ष्य रखा गया है.

Rajasthan Mineral Block Auction

राज्य में अब तक 101 लाइमस्टोन, 13 आयरन ओर, 8 बेस मेटल, 4 रेयर अर्थ एलिमेंट समेत कई अहम खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जा चुकी है. विभाग ने पोस्ट-ऑक्शन फैसिलिटेशन सेल भी गठित किया है, जिससे पर्यावरण मंजूरी और अन्य अनुमतियों की प्रक्रिया तेज हो सके.

ये भी पढ़ें- ‘ओम’ के प्यार में मुस्लिम युवती ने तोड़ीं मजहबी बंदिशें, प्रेमी संग लिए 7 फेरे; VIDEO में पुलिस से लगाई ये गुहार

ई-नीलामी से अवैध खनन पर लगाम

सरकार का दावा है कि ई-नीलामी से अवैध खनन पर अंकुश, निवेश और रोजगार में बढ़ोतरी तथा राज्य के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. खास बात यह है कि राजस्थान में खनिज ब्लॉक तैयार करने से लेकर ई-ऑक्शन तक की पूरी प्रक्रिया खान एवं भूविज्ञान विभाग स्वयं संचालित करता है, जिससे सरकारी संसाधनों और खर्च दोनों की बचत हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read