Jairam Ramesh Viral Video: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों का सियासी पारा अपने चरम पर है. नेता एक-दूसरे पर तीखे शब्दबाण छोड़ रहे हैं, लेकिन क्या हो जब वार करने वाले नेता की जुबान ही फिसल जाए और वह अपनी पार्टी के बजाय ‘दुश्मन’ की जीत की भविष्यवाणी कर दे? कांग्रेस के दिग्गज नेता और महासचिव जयराम रमेश के साथ बिल्कुल ऐसा ही हुआ है. बीजेपी पर हमला बोलने के जोश में जयराम रमेश एक जनसभा में कुछ ऐसा बोल गए, जिसने कांग्रेस को बचाव की मुद्रा में ला दिया है.
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जयराम रमेश का एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में कांग्रेस महासचिव एक जनसभा को पूरे जोश में संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उनकी जुबान लड़खड़ाई और उन्होंने कह दिया, “तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव चल रहा है, बीजेपी की जीत निश्चित होने वाली है.”
जैसे ही यह वीडियो (Jairam Ramesh On Election Result) सामने आया, बीजेपी को बैठे-बिठाए कांग्रेस की खिंचाई करने का एक बड़ा मुद्दा मिल गया. शहजाद पूनावाला ने तुरंत इस वीडियो को शेयर करते हुए तंज कसा कि, “जयराम रमेश का कांग्रेस में जासूस के रूप में यह पहला दिन है.” यह चुटकी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.
जयराम रमेश के वीडियो से कांग्रेस अभी उबर भी नहीं पाई थी कि शहजाद पूनावाला ने पार्टी के एक और कद्दावर नेता पवन खेड़ा पर जोरदार हमला बोल दिया. मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनकी पत्नी से जुड़ा है. पूनावाला ने दावा किया कि उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) से पवन खेड़ा को करारा झटका लगा है.
पूनावाला ने ‘एक्स’ पर लिखा, “सत्य की जीत हुई. पवन खेड़ा ने झूठे दावे किए और असम के बेटे-बेटी (मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी) के खिलाफ पाकिस्तान प्रायोजित अभियान को अंजाम दिया. अब वह भगोड़े की तरह छिपे हुए हैं.”
बीजेपी प्रवक्ता ने अपने आरोपों को और गंभीर बनाते हुए कहा कि पवन खेड़ा ने पाकिस्तान और राहुल गांधी के इशारे पर असम के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की ‘सुपारी’ ली थी. उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंत विश्व शर्मा की ‘राजनीतिक हत्या’ (चरित्र हनन) के इरादे से दो फर्जी कंपनियां बनाई गईं और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उन पर झूठे आरोप लगाए गए. पूनावाला ने इस पूरी साजिश के तार कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और उनके परिवार के कथित पाकिस्तानी संबंधों से जोड़ दिए, जिसमें ‘ISI’ से जुड़े लिंक होने का भी सनसनीखेज दावा किया गया है.
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…