jairam thakur exclusive interview himachal politics - bharat express
Jairam Thakur Exclusive: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जय राम ठाकुर ने एक विशेष इंटरव्यू में राष्ट्रीय राजनीति से लेकर हिमाचल प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर विस्तार से अपनी बात रखी. बातचीत में छात्र आंदोलन, बेरोजगारी, युवाओं की बदलती राजनीतिक सोच, संसद में सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते मतभेद तथा सोशल मीडिया के प्रभाव जैसे मुद्दों पर सवाल किए गए.
इंटरव्यू में छात्रों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया. खासतौर पर Gen-Z के बीच राजनीतिक दलों की पहुंच और संवाद के बदलते तरीकों पर चर्चा हुई. सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच राजनीतिक दलों के सामने नई पीढ़ी तक अपनी नीतियां और संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाने की चुनौती है. युवाओं की बेरोजगारी और राजनीतिक प्राथमिकताओं में बदलाव भी चर्चा का हिस्सा रहा.
राष्ट्रीय मुद्दों में वंदे मातरम् से जुड़े विवाद और उसके राजनीतिक प्रभाव पर भी जेयराम ठाकुर से सवाल किए गए. इसके अलावा राम मंदिर तथा देश में चल रही विभिन्न राजनीतिक बहसों पर उनका नजरिया जानने की कोशिश की गई. FCRA और केंद्र-राज्य संबंधों से जुड़े मुद्दे भी बातचीत में शामिल रहे.
इंटरव्यू में हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई. राज्य पर बढ़ते कर्ज, केंद्र से मिलने वाली आर्थिक सहायता, महंगाई, रोजगार और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर जय राम ठाकुर से सवाल किए गए. युवाओं में कथित नाराजगी और नौकरियों से जुड़े सवालों के साथ सुक्खू सरकार की आर्थिक नीतियों तथा प्रशासनिक बदलावों पर भी उनका पक्ष पूछा गया.
यह भी पढ़ें: ‘जहां दीदी वहां मैं’, टीएमसी के बागी विधायक की घर वापसी, दीदी के साथ रहने का संकल्प
सबसे अहम सवाल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रहा. भाजपा किन मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी और क्या कांग्रेस सरकार के खिलाफ कथित राजनीतिक व आर्थिक असंतोष को भाजपा अपने पक्ष में बदलकर सत्ता में वापसी कर सकती है. बातचीत से हिमाचल में भाजपा की आगामी चुनावी रणनीति और पार्टी के राजनीतिक रुख को समझने की कोशिश की गई.
भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…