Bharat Express DD Free Dish

जयराम ठाकुर का बड़ा बयान: Gen-Z की चुनौती, राम मंदिर राजनीति और 2027 में हिमाचल में BJP की वापसी का प्लान

Jairam Thakur Exclusive : हिमाचल के पूर्व CM जयराम ठाकुर ने विशेष इंटरव्यू में Gen-Z संवाद, रोजगार, वंदे मातरम् और राम मंदिर जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की. राज्य की सुक्खू सरकार को आर्थिक बदहाली व कर्ज पर घेरते हुए उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की चुनावी रणनीति और सत्ता वापसी का दावा किया.

jairam thakur exclusive interview

jairam thakur exclusive interview himachal politics - bharat express

Jairam Thakur Exclusive: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जय राम ठाकुर ने एक विशेष इंटरव्यू में राष्ट्रीय राजनीति से लेकर हिमाचल प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर विस्तार से अपनी बात रखी. बातचीत में छात्र आंदोलन, बेरोजगारी, युवाओं की बदलती राजनीतिक सोच, संसद में सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते मतभेद तथा सोशल मीडिया के प्रभाव जैसे मुद्दों पर सवाल किए गए.

युवाओं और Gen-Z तक पहुंचने की चुनौती

इंटरव्यू में छात्रों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया. खासतौर पर Gen-Z के बीच राजनीतिक दलों की पहुंच और संवाद के बदलते तरीकों पर चर्चा हुई. सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच राजनीतिक दलों के सामने नई पीढ़ी तक अपनी नीतियां और संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाने की चुनौती है. युवाओं की बेरोजगारी और राजनीतिक प्राथमिकताओं में बदलाव भी चर्चा का हिस्सा रहा.

वंदे मातरम् और राम मंदिर पर सवाल

राष्ट्रीय मुद्दों में वंदे मातरम् से जुड़े विवाद और उसके राजनीतिक प्रभाव पर भी जेयराम ठाकुर से सवाल किए गए. इसके अलावा राम मंदिर तथा देश में चल रही विभिन्न राजनीतिक बहसों पर उनका नजरिया जानने की कोशिश की गई. FCRA और केंद्र-राज्य संबंधों से जुड़े मुद्दे भी बातचीत में शामिल रहे.

हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर सरकार को घेरा

इंटरव्यू में हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई. राज्य पर बढ़ते कर्ज, केंद्र से मिलने वाली आर्थिक सहायता, महंगाई, रोजगार और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर जय राम ठाकुर से सवाल किए गए. युवाओं में कथित नाराजगी और नौकरियों से जुड़े सवालों के साथ सुक्खू सरकार की आर्थिक नीतियों तथा प्रशासनिक बदलावों पर भी उनका पक्ष पूछा गया.

यह भी पढ़ें: ‘जहां दीदी वहां मैं’, टीएमसी के बागी विधायक की घर वापसी, दीदी के साथ रहने का संकल्प

2027 पर भाजपा की नजर

सबसे अहम सवाल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रहा. भाजपा किन मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी और क्या कांग्रेस सरकार के खिलाफ कथित राजनीतिक व आर्थिक असंतोष को भाजपा अपने पक्ष में बदलकर सत्ता में वापसी कर सकती है. बातचीत से हिमाचल में भाजपा की आगामी चुनावी रणनीति और पार्टी के राजनीतिक रुख को समझने की कोशिश की गई.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read