देश

Jalaun: रेप पीड़िता के पिता की आत्महत्या मामले में SP ने की बड़ी कार्रवाई, SHO और दारोगा निलंबित, परिजनों ने कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

Jalaun: रेप पीड़िता के पिता की आत्महत्या के मामले में जालौन पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐट थाने के SHO नरेंद्र गौतम व उपनिरीक्षक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है. ऐट थाना क्षेत्र के अकोढ़ी में रेप पीड़िता के पिता ने न्याय न मिलने पर फांसी लगा ली थी. जिसके बाद SHO पर रेप पीड़िता के पिता को धमकाने का परिवारजनों ने आरोप लगाया था. वहीं अब पुलिस अधीक्षक जालौन ईरज राजा ने ये बड़ी विभागीय कार्रवाई की है.

जालौन में सोमवार को रेप के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किये जाने से आहत होकर रेप पीड़िता के पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए शव को नीचे नहीं उतारने दिया गया था. वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जालौन पुलिस मौके पर भी पहुंची थी. जहां पुलिस एक ओर इस मामले में जांच कर रही थी तो वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने एसएचओ ऐट पर रेप पीड़िता के पिता को धमकाने का आरोप भी लगाया था. यह घटना एट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से सामने आई है.

ये भी पढ़ें- पहलवानों के समर्थन में किसानों की जंतर-मंतर पर होने वाली रैली रद्द, राकेश टिकैत ने बताई बड़ी वजह

जानकारी के मुताबिक, यहां एक शख्स अपनी नाबालिग बेटी को दादी के पास छोड़कर मार्च में रोजी-रोटी कमाने के लिए कहीं चले गए थे. इसी दौरान ग्राम धुरट के रहने वाले देवेंद्र अहिरवार और उसके साथी गोलू ने नाबालिग लड़की को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी. इस घटना के बारे में तब जानकारी हुई जब पीड़िता के पिता मई में अपनी पत्नी के साथ लौटे. इस पर पीड़िता के पिता ने एट कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, मगर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.

पीड़िता के पिता द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया कि, एट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार गौतम ने इस मामले में समझौता करने का दबाव डाला था, जिससे पीड़िता के पिता परेशान थे और इसी घटना से आहत होकर उन्होंने सोमवार को फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में आक्रोश है.

पीड़िता की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि कोतवाली के प्रभारी 4 दिन से पति को समझौता करने के लिए धमका रहे थे. उन्होंने ये भी बताया कि, बेटी के साथ हुए रेप की रिपोर्ट भी 5 दिन बाद दर्ज की गई थी जिसके बाद उनको लगातार धमकाया जा रहा था. इस मामले में उल्टा फंसा देने की भी धमकी दी जा रही थी. जिसके चलते पति ने मौत को गले लगा लिया. वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि, ऐट थाने के एसएचओ नरेंद्र गौतम और उपनिरीक्षक अशोक कुमार को निलम्बित कर दिया गया है. मामले की जांच कराई जा रही है. अगर इस मामले में और कोई भी दोषी होगा, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी. वहीं पुलिस ने ये भी बताया कि देवेंद्र अहिरवार और उसकी पत्नी को सोमवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं रेप की घटना का मुख्य आरोपी गोलू पहले से ही किसी अन्य मामले में जेल में है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

1 hour ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

1 hour ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago