फोटो सोशल मीडिया
UP News: माफिया अतीक अहमद के शार्प शूटर को जैसे ही पुलिस ने 36 घंटे की रिमांड पर लिया, तो उसने राज उगलना शुरू कर दिया. पुलिस ने उसके बताए ठिकानों से अवैध तमंचों का जखीरा बरामद किया है. अब्दुल कवि को कौशांबी सराय अकिल पुलिस ने रिमांड पर लिया था. पुलिस को उसके ठिकाने से एक दर्जन से ज्यादा 12 बोर के अवैध तमंचे बरामद हुए हैं. वह बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने अब्दुल कवि को लखनऊ की जिला जेल में भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, सराय अकिल थाना क्षेत्र के भखन्दा उपरहार गांव के रहने वाला अब्दुल कवी माफिया अतीक अहमद का शार्प शूटर है. उसका नाम राजू पाल हत्याकांड में सुर्खियों में आया था. घटना के बाद से ही अब्दुल कवि पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. उसके ऊपर आरोप था कि उसने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों को शरण दी थी. इसी घटना के बाद पुलिस ने शिकंजा कसते हुए अब्दुल कवि पर ₹1 लाख का इनाम घोषित कर दिया था. पुलिस लगातार उस पर शिकंजा कस रही थी, जिसके बाद अब्दुल कवी ने 5 अप्रैल को लखनऊ सीबीआई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था. इस पर सराय अकिल पुलिस ने अब्दुल कवी को 14 दिन की रिमांड मांगी थी. इसी के बाद न्यायालय ने 36 घंटे की रिमांड सराय अकिल पुलिस को दी.
ये भी पढ़ें- मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा की आग : 10 जून तक इंटरनेट सेवा बैन, अब तक 70 की मौत
रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने अब्दुल कवि से कई अहम सवाल पूछे. जानकारी सामने आ रही है कि अब्दुल कवि ने पूछताछ में पुलिस के सामने कई बड़े राज उगले हैं. उसी ने पुलिस को भखन्दा गांव के तराई इलाके की जमीन में अवैध तमंचों के जखीरों के गड़े होने की बात बताई थी. इसके बाद जब पुलिस ने उसके बताए ठिकाने पर छापेमारी की तो 10 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 10 अवैध देशी तमंचा 12 बोर, 01 रिवाल्वर 32 बोर,66 जिन्दा कारतूस 315 बोर,22 जिन्दा करातूस 12 बोर और 25 अदद देशी बम बरामद किए हैं. वहीं रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद कौशांबी पुलिस अब्दुल कवी को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है. इस मामले में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी दी कि, अब्दुल कवी को सराय अकिल थाना के एक मुकदमे में 36 घंटे के पुलिस रिमांड पर लिया गया था. उसके निशानदेही पर अवैध हथियारों का जखीरा मिला है. उसको सकुशल जेल में दाखिल कर दिया गया है. इसमें नियमानुसार जो विधिक कार्रवाई है वह आगे हम लोग करेंगे.
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…