देश

UP News: बालासोर रेल हादसे के बाद सतर्क हुआ यूपी, लखनऊ-गोरखपुर रूट पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम का शुरू किया गया काम

UP News: बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे के बाद से पूरा देश कांप उठा है. अब ट्रेन में सफर करना कितना सुरक्षित है, इसको लेकर एक बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों को अब ट्रेन में सफर करने से चिंता होने लगी है. वहीं प्रदेश सरकार ने इस घटना के बाद एक बड़ा कदम उठाया है. लखनऊ-गोरखपुर रूट पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम का काम शुरू कर दिया गया है. ऐसा होने के बाद ट्रेनों को तेजी से आगे निकालने में मदद मिल सकेगी.

बता दें कि बालासोर की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में रेलवे की यात्रा को सुरक्षित बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से गोरखपुर रूट पर अब एक किलोमीटर के दायरे में ट्रेनें आगे-पीछे चल सकेंगी और ये काम सम्भव होगा ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम से. फिलहाल इसे लगाने का प्रदेश में तेजी से शुरू कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, एक साल में पूरा रूट ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम से लैस हो जाएगा.

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि, अब तक ट्रेनों के बीच की दूरी कम से कम से आठ किलोमीटर होती है. तो वहीं आगे चल रही ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद पीछे वाली ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दिया जाता है, लेकिन जैसे ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी, वैसे ही ट्रेनों की टाइमिंग में भी सुधार हो जाएगा. उन्होंने कहा कि, रेल खंडों में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. इससे लोगों को रेल में सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें- ‘दूसरे आंदोलन के लिए तैयार हैं किसान’ मुजफ्फर नगर महापंचायत में खाप ने की पहलवानों के समर्थन की घोषणा

नई व्यवस्था लागू होनें के बाद इस तरह आगे बढ़ेंगी ट्रेनें

सीपीआरओ ने आगे जानकारी दी कि, ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम में दो स्टेशनों के बीच (ब्लॉक सेक्शन) प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर सिग्नल लगाए जाएंगे. जैसे-जैसे सिग्नल हरे होते जाएंगे पीछे चल रही ट्रेन आगे बढ़ती जाएगी. सीपीआरओ ने आगे बताया कि, ट्रेनों में यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए केबल बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. गोरखपुर से लखनऊ के बीच हर दो ब्लॉक के बीच एक हट बनाया जाएगा और इसी में सिग्नल से जुड़े संयंत्र को रखा जाएगा. ऐसा इसलिए किया जाएगा, ताकि फॉल्ट आने के तुरंत बाद ही इसे सही किया जा सके. उन्होंने बताया कि, सिग्नल पहले लाल, फिर डबल पीला और फिर पीला होने के बाद हरा हो जाएगा. उन्होंने आगे जानकारी दी कि, इसके अनुसार लोको पायलेट एक किमी की दूरी रखते हुए ट्रेन चला सकेंगे.

डोमिनगढ़ और टिनीच के बीच शुरू हुआ काम

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने मीडिया को आगे जानकारी दी कि, ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम डोमिनगढ़ और टिनीच के बीच शुरू हो चुका है. उन्होंने बताया कि, रूट सर्वे और मार्किंग ऑफ ब्लॉक का काम दो ब्लॉक खंड में पूरा हो चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

6 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

15 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

28 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

30 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

33 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

34 minutes ago