देश

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा: सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल; LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख

Jammu Kashmir Doda Army accident: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक सेना की गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिर गई, हादसे में 10 जवानों की जान चली गई है. सेना के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में 21 जवान सवार थे. गंभीर रूप से घायल अन्य जवानों को उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है. घटना पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है.

सेना के अधिकारी के अनुसार- यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ. सभी जवान एक ऊपरी इलाके में स्थित पोस्ट पर जा रहे थे तभी ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया. यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ.

पहाड़ी से गुजर रहा था सैन्य वाहन

बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब सेना का वाहन पहाड़ी रास्ते से गुजर रहा था. अचानक नियंत्रण बिगड़ने के बाद वाहन खाई में गिर गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया गया. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

इससे पहले मई में पिछले साल भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सेना का एक ट्रक सड़क से फिसलकर करीब 700 फीट गहरी खाई में गिर गया था. यह हादसा 4 मई को सुबह करीब 11:30 बजे बैटरी चश्मा के पास हुआ था.


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में एक साथ होंगे ‘नमाज’ और ‘सरस्वती पूजा’: सुप्रीम कोर्ट


बता दें कि सेना का यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था. नेशनल हाईवे-44 पर चल रहा था. इस हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई थी. मृत जवानों की पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में की गई थी.

  • भारत एक्सप्रेस
Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

8 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

50 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

59 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago