केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में ‘अखिल विश्व गायत्री परिवार’ के शताब्दी वर्ष समारोह 2026 में हिस्सा लिया. उन्होंने माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी(Birth centenary of Bhagwati Devi Sharma) और अखंड दीप शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पारंपरिक दीप जलाकर किया. इस दौरान शाह ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी के योगदानों को सराहा. उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार ने सनातन धर्म की कई कठोर प्रथाओं को तोड़ा है और महिलाओं को गायत्री मंत्र जप का अधिकार दिया है. साथ ही बता दें कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे.
केंद्रीय गृह मंत्री ने गायत्री परिवार की उपलब्धि पर जोर देते हुए कहा कि सनातन धर्म में महिलाओं को गायत्री मंत्र जप की अनुमति नहीं थी. इसका कोई ठोस कारण भी नहीं था. तब जाकर पंडित श्रीराम शर्मा ने इस कठोर परंपरा को तोड़कर महिलाओं को मंत्र का अधिकार दिया. उन्होंने गायत्री ऊर्जा को जागृत कर आध्यात्मिक जीवन को पुनर्जीवित किया. आज भी अखंड ज्योति सम्मेलन में आकर उन्हें अखंड ऊर्जा और चेतना की अनुभूति हो रही है.
अमित शाह ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा (Pandit Shriram Sharma Acharya) ने लाखों लोगों को गायत्री मंत्र, गायत्री पूजा और गायत्री साधना से जोड़ा है. उन्होंने जाति, समुदाय या लिंग की परवाह किए बिना हर आत्मा की भलाई का मार्ग प्रशस्त किया. आगे उन्होंने बताया कि आज 15 करोड़ से अधिक अनुयायी आध्यात्मिकता के रास्ते पर चल रहे हैं.
देवभूमि में प्राचीन तपस्या की ऊर्जा का आभास होता है. गायत्री मंत्र(Gayatri Mantra) ने आध्यात्मिक जीवन को नई जान दी, महिलाओं को जाप का अधिकार देकर कठोर परंपराओं को भंग किया. जाति-लिंग की सीमाएं तोड़ हर आत्मा के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया. हरिद्वार कुंभ और सप्तऋषि तपोभूमि है, जहां संतों ने असंख्य आत्माओं को जागृत किया. आचार्य जी ने व्यक्ति निर्माण से आस्था-आध्यात्म को पुनर्जीवित किया.
कार्यक्रम के बाद अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की उपस्थिति में महर्षि दयानंद ग्राम, हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ परिसर में पतंजलि आपातकालीन और क्रिटिकल केयर अस्पताल का उद्घाटन किया. बता दें कि यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…