देश

PM Modi Rally In Doda: PM बोले- जम्मू कश्मीर को 3 खानदानों ने बर्बाद किया, चुनावी मुकाबला इस बार इनके और कश्मीरी नौजवानों के बीच

PM Narendra Modi Rally at Doda : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में भाजपा उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार के दौरान परिवारवाद, आतंकवाद, पत्थरबाजी, कश्मीरी पंडित और अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दे उठाये तथा विपक्ष को घेरने की कोशिश की.

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को पहले चरण के तहत 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. पीएम मोदी ने यहां डोडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी को निशाने पर लिया.

उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर में होने वाला इस बार का चुनाव तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच है. एक खानदान कांग्रेस का है, एक नेशनल कॉन्फ्रेंस का और एक पीडीपी का.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इन तीन खानदानों ने मिलकर जनता के साथ जो किया है वह किसी पाप से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में यहां जो बदलाव आया है, वह किसी सपने से कम नहीं है. आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है. जम्मू-कश्मीर में होने वाला यह चुनाव यहां की किस्मत तय करेगा.

‘पहले दिन ढलते ही अघोषित कर्फ्यू लग जाता था’

जम्मू-कश्मीर की पुरानी हालातों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आप याद कीजिए वह समय, जब दिन ढलते ही यहां अघोषित कर्फ्यू लग जाता था. हालत ऐसे थे कि तब कांग्रेस की केंद्र सरकार के गृह मंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे. जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर फेंकने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से आज नया जम्मू-कश्मीर बन रहा है.”

पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा— “आपको कांग्रेस के झूठे वादों से बहुत सावधान रहना है. हिमाचल में सरकार बनाने के लिए इन्होंने ऐसे-ऐसे वादे करके सरकार बना दी कि पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया. आज वहां सड़क, पानी, बिजली सब काम ठप पड़े हैं. कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा. महंगाई चरम पर है. नौजवानों की भर्ती बंद हैं.”

8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे चुनाव परिणाम

जम्मू-कश्मीर में मतदान तीन चरणों में होंगे. पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर को, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे तथा अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को होगा. चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता

चुनाव आयोग के मुताबिक, केंद्रशासित प्रदेश में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं. इनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं. यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है जबकि कुल 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

14 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago