देश

AK-47 के 5 राउंड, पाकिस्तानी करेंसी और झंडे… जम्मू-कश्मीर में आधी रात को ज्वेलरी दुकान में क्या मिला?

Jammu Kashmir news: पुंछ/ रवि शर्मा: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पुलिस ने एक ज्वेलरी दुकान पर छापेमारी कर AK-47 राइफल के पांच राउंड समेत कई सामान बरामद किए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी पुंछ के मुख्य बाजार में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर की गई.

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान पुलिस स्टेशन पुंछ की टीम के साथ फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम और नायब तहसीलदार भी मौजूद थे. टीम ने दुकान की तलाशी ली, जिसमें हथियारों से जुड़ा सामान मिलने का दावा किया गया है.

तलाशी में क्या-क्या मिला?

पुलिस के अनुसार, दुकान की तलाशी के दौरान AK-47 के पांच राउंड बरामद हुए. इसके अलावा 105 रुपये की पाकिस्तानी मुद्रा भी मिलने की बात सामने आई है. तलाशी यहीं तक सीमित नहीं रही. पुलिस ने दुकान से 30 पाकिस्तानी पोस्टर और दो पाकिस्तानी झंडे बरामद किए जाने का भी दावा किया है.

यह दुकान पुंछ के मोहल्ला खोरीनार निवासी दविंदर सिंह की बताई जा रही है. हालांकि, बरामद सामान दुकान तक कैसे पहुंचा और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था, इसे लेकर जांच की जा रही है.

रात में हुई कार्रवाई

पुलिस पार्टी ने करीब रात 10 बजे तक छापेमारी और तलाशी की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद बरामद सामान को जांच के लिए सुरक्षित किया गया. FSL टीम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई से माना जा रहा है कि बरामद सामग्री की वैज्ञानिक जांच भी की जाएगी.


ये भी पढ़ें: ​धोखे से घर बुलाया और ले ली जान! शिवहर में प्रेम प्रसंग का सनसनीखेज अंत


फिलहाल पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि जांच आगे बढ़ने के साथ मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है. पुलिस की विस्तृत रिपोर्ट और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

6 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

6 hours ago