देश

Apple Crop Damage: बेमौसम बारिश और आंधी से सेबों की फसल बर्बाद, शोपियां के किसानों को सरकार से मुआवजे की आस

शोपियां (जम्मू-कश्मीर, रिपोर्ट: रईस अहमद मगरे): दक्षिण कश्मीर के प्रमुख सेब उत्पादक जिले शोपियां में मौसम के बदले मिजाज ने बागवानों की कमर तोड़ दी है. हाल ही में हुई बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के चलते जिले के कई इलाकों में सेब के बागों को भारी क्षति पहुंची है. फसल कटाई (Harvesting) के पीक सीजन से ठीक पहले हुए इस नुकसान ने किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है.

प्रभावित बागवानों ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर तुरंत नुकसान का जायजा लेने और राहत पैकेज घोषित करने की गुहार लगाई है.

पूरे साल की मेहनत और पूंजी पर फिरा पानी

किसानों का कहना है कि उन्होंने बेहतर पैदावार के लिए पूरे साल बागों की देखरेख, महंगे कीटनाशकों और खादों पर अपनी गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा निवेश किया था. उन्हें इस बार बंपर फसल और अच्छे मुनाफे की उम्मीद थी, लेकिन अचानक बिगड़े मौसम ने तैयार सेबों को समय से पहले ही गिरा दिया और पेड़ों पर बची फसल को भी दागदार कर दिया. इससे सेब की क्वालिटी बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे मंडियों में उचित दाम मिलने की संभावना खत्म होती दिख रही है.

प्रशासन से तत्काल सर्वे, मुआवजे की अपील

शोपियां जिले में हजारों परिवारों की आजीविका पूरी तरह से सेब के कारोबार पर टिकी है. बागवानों का कहना है कि यदि सरकार ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया, तो यह नुकसान एक विकराल आर्थिक संकट में बदल जाएगा.

किसानों ने बागवानी विभाग (Horticulture Department) और जिला प्रशासन से अपील की है कि वे ग्राउंड जीरो पर टीमों को भेजकर नुकसान का पारदर्शी व त्वरित आकलन कराएं, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित वित्तीय मुआवजा दिया जा सके और वे इस भारी नुकसान से उबर सकें.

ये भी पढ़िए: मुश्किलों को दी मात! ऐशमुकाम के आसिफ ने मधुमक्खी पालन से लिखी सफलता की कहानी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अभी तो तगड़ा बवाल काटेगा मॉनसून…! 22 राज्यों में चक्रवातीय तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…

4 minutes ago

आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ लागू! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जांच लें सर्टिफिकेट, वरना जेब ढीली होना तय

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

6 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

40 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

44 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

46 minutes ago