Bharat Express DD Free Dish

मुश्किलों को दी मात! ऐशमुकाम के आसिफ ने मधुमक्खी पालन से लिखी सफलता की कहानी

Beekeeping Business Success: जम्मू-कश्मीर के ऐशमुकाम (अनंतनाग) के युवा मोहम्मद आसिफ साका ने सीमित संसाधनों में मधुमक्खी पालन का एक सफल बिज़नेस खड़ा किया है. जानिए कैसे उनका यह सपना अब 12 लोगों के रोज़गार का जरिया बन गया है?

A young entrepreneur from Aishmuqam, Mohammad Asif Saka, achieving success in the beekeeping business and becoming an inspiration for self-employment in Kashmir by generating livelihood for others

रोजगार देने वाले बनें

Beekeeping Business Success: रईस अहमद मगरे/अनंतनाग: चुनौतियां चाहे जितनी भी हों, अगर इंसान में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो सफलता कदम जरूर चूमती है. जम्मू-कश्मीर के ऐशमुकाम के रहने वाले युवा मोहम्मद आसिफ साका ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है. सीमित संसाधनों और मुश्किलों के बीच आसिफ ने ‘मधुमक्खी पालन’ को न सिर्फ अपना करियर बनाया, बल्कि इसे एक सफल बिज़नेस में तब्दील कर इलाके के युवाओं के सामने एक बड़ी मिसाल पेश की है.

निजी सपना जो बन गया 12 परिवारों का सहारा (Aishmuqam beekeeping success)

कभी मधुमक्खी पालन आसिफ का सिर्फ एक निजी सपना हुआ करता था. लेकिन आज उनकी लगन, कड़ी मेहनत और शानदार बिज़नेस सेंस ने इस सपने को एक बड़े उद्यम में बदल दिया है. खास बात यह है कि शुद्ध शहद के उत्पादन का आसिफ का यह बिज़नेस अब सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि इलाके के 12 अन्य लोगों के लिए आजीविका का मुख्य साधन बन चुका है. जो युवा कल तक नौकरी की तलाश में थे, वे आज आसिफ के साथ जुड़कर रोजगार पा रहे हैं.

परिवार का साथ और शिक्षा ने दिखाई राह

आसिफ की इस कामयाबी के पीछे उनके परिवार का अटूट विश्वास भी शामिल है. आसिफ बताते हैं कि आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद उनके परिवार ने कभी भी उन्हें यह बिज़नेस छोड़ने के लिए नहीं कहा, बल्कि हमेशा उनका हौसला बढ़ाया. उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा ऐशमुकाम से ही पूरी की और उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए अनंतनाग (Anantnag) का रुख किया. इसी शिक्षा और समझ ने उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

हिम्मत और दृढ़ संकल्प की जीती-जागती मिसाल (Beekeeping Business Kashmir)

मोहम्मद आसिफ साका का यह सफर सिर्फ एक बिज़नेस की सफलता नहीं है, बल्कि यह हिम्मत, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास की एक जीती-जागती कहानी है. आज पूरे ऐशमुकाम इलाके में उनके बिज़नेस मॉडल और मेहनत की सराहना हो रही है. आसिफ ने साबित कर दिया है कि अगर युवा सही दिशा में मेहनत करें, तो वे सिर्फ रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि ‘रोजगार देने वाले’ भी बन सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read