देश

Terror Attacks In J&K: पहलगाम में आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर दागी गोलियां, एक की मौत, सात घायल

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला सामने आया है, जिसमें पर्यटकों के एक समूह को निशाना बनाया गया. यह हमला बैसरन क्षेत्र में हुआ, जहां घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. हमले में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग घायल हुए हैं — जिनमें तीन स्थानीय निवासी, तीन पर्यटक और एक अज्ञात शख्स शामिल है.

पुलिस यूनिफॉर्म में थे TRF आतंकी!

सूत्रों के मुताबिक, हमलावर दो से तीन की संख्या में थे और पुलिस या सेना की वर्दी में थे, जिससे वे आसानी से इलाके में घुस पाए. हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. CRPF की क्विक रिएक्शन टीम (QAT) भी मौके पर भेज दी गई है.

पर्यटक और स्थानीय लोग घबराए

हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. कई पर्यटक भागते हुए अपने होटलों की ओर दौड़े, और स्थानीय लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी. एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए बता रही है कि उसके बेटे को गोली लगी है.

घोड़े भी घायल, दो की हालत गंभीर

हमले में कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिन पर पर्यटक सवारी कर रहे थे. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

अमरनाथ यात्रा से पहले बढ़ी चिंता

सूत्रों के अनुसार, इस हमले के पीछे आतंकी संगठन TRF (The Resistance Front) का हाथ हो सकता है. हमले को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने इसे अमरनाथ यात्रा से पहले गंभीर चेतावनी बताया है, क्योंकि पहलगाम इस यात्रा का बेस कैंप है.

महबूबा मुफ्ती ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की है.

उपराज्यपाल ने की हमले की निंदा

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा- “मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. हमने डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.”

सुरक्षाकर्मियों का सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षाकर्मियों ने पर्यटकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है. फिलहाल, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग वाली याचिका पर नही हुई सुनवाई

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

8 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

1 hour ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

1 hour ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

2 hours ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

2 hours ago