Jammu News: जम्मू से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने न केवल लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया, बल्कि इलाके में तनाव का माहौल भी पैदा कर दिया. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जंगल की आग की तरह फैल गया, जिसमें चार मुस्लिम युवक हिंदू धर्म और आराध्य देवी मां काली का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे थे. वीडियो सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और इंटरनेट पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी.
मामला जम्मू के सतवारी इलाके का है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे. जैसे ही यह वीडियो स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की नजर में आया, विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने जम्मू पुलिस को टैग करते हुए इन युवकों पर लगाम कसने की अपील की.
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जम्मू की सतवारी पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने इस मामले में बिना वक्त गंवाए चारों आरोपियों की पहचान की और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. पुलिस के मुताबिक, समाज में नफरत फैलाने और किसी की धार्मिक आस्था का अपमान करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती.
इन चारों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 के तहत केस दर्ज किया गया है. यह धारा मुख्य रूप से किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से कहे गए शब्दों या किए गए इशारों से संबंधित है.
ये भी पढ़ें- आपकी बात नहीं मानेंगे..! विधानसभा में क्यों खारिज हो गई अरविंद केजरीवाल की लाइव स्ट्रीमिंग वाली मांग?
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. जम्मू पुलिस ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह…
Rezang La War Story: 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांग ला में 13 कुमाऊं…
Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अखिलेश यादव को अपनी कथा…
Ayodhya Parikrama: अयोध्या में मंगलवार रात 1:21 बजे 14 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ हुआ. मुहूर्त…
Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को…
Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…