रिपोर्ट- मधुकर आनंद
झारखंड के जमशेदपुर से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविन्द्र सिंह के क्वार्टर में सोमवार सुबह तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतकों में उनकी पत्नी, बेटा और गर्भवती बेटी शामिल हैं. जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया.
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतकों की पहचान सरिता सिंह (पत्नी), रवि कुमार (बेटा) और सुप्रिया (गर्भवती बेटी) के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पत्नी का शव किचन में मिला, जबकि बेटा और बेटी अपने-अपने कमरों में बिस्तर पर मृत पाए गए. आशंका जताई जा रही है कि तीनों पर सोते समय हमला किया गया.
मौके की जांच में यह भी पता चला है कि तीनों की मौत सिर पर भारी वस्तु से वार करने की वजह से हुई है. पुलिस को घटनास्थल से एक हथौड़ा और एक टांगी भी मिली है, जिनका इस्तेमाल हत्या में किए जाने की आशंका है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जिनमें एएसपी ऋषभ त्रिवेदी भी शामिल हैं, मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए.
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली में रहने वाली बेटी ने घर पर लगातार फोन किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. परेशान होकर उसने पड़ोसियों को सूचना दी. जब पड़ोसी क्वार्टर पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें अंदर आने से रोक दिया और भगा दिया. इसके बाद कुछ लोग पीछे के रास्ते से घर में घुसे, जहां तीनों के शव पड़े मिले और रविन्द्र सिंह भी घायल हालत में मौजूद था.
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी कोई साफ वजह नहीं बता पा रहा है और बार-बार अपनी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कह रहा है. शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा लग रहा है, लेकिन परिजनों या पड़ोसियों ने किसी बड़े विवाद की पुष्टि नहीं की है. फिलहाल पुलिस ने रविन्द्र सिंह को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 32 करोड़ कैश बरामदगी मामले में मिली जमानत
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…