देश

शाह की स्क्रिप्ट, सुवेंदु का डायरेक्शन! बंगाल की पहली कैबिनेट में ही दिखी ग्रहमंत्री के ‘सोशल इंजीनियरिंग’ की छाप

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक( Bengal Cabinet Meeting) के फैसलों को देखकर राजनीतिक गलियारों में एक ही चर्चा है कि स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी. गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की चुनावी रैलियों में जिन मुद्दों को ‘मोदी की गारंटी’ बताया था, सुवेंदु ने मुख्यमंत्री बनते ही पहली ही कलम से उन पर मुहर लगा दी.

चाहे वो बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ को जमीन देने का संवेदनशील मामला हो या आयुष्मान भारत को लागू करने का ऐतिहासिक फैसला, सुवेंदु सरकार के ये कदम अमित शाह के उस ‘मास्टरप्लान’ का हिस्सा हैं, जो उन्होंने ‘दीदी’ के किले को ढहाने के लिए तैयार किया था.

शाह की ‘क्रोनोलॉजी’ को सुवेंदु ने जमीन पर उतारा

अमित शाह ने बंगाल के सीमावर्ती जिलों में गर्जना करते हुए कहा था कि एक बार भाजपा की सरकार बना दो, परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा. सुवेंदु कैबिनेट ने पहली ही मीटिंग में BSF को 45 दिन के भीतर बाड़ लगाने के लिए जमीन देने का जो आदेश दिया है, वह सीधे गृह मंत्रालय की उस ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा है.

शाह जानते थे कि घुसपैठ रोकने के लिए सबसे बड़ी बाधा राज्य सरकार द्वारा जमीन न देना है. सुवेंदु ने इस बाधा को 24 घंटे के भीतर खत्म कर शाह की ‘क्रोनोलॉजी’ को सच कर दिखाया है.

शाह का वो वादा जो ममता के लिए ‘चुनौती’ था

ग्रहमंत्री अमित शाह अक्सर अपनी सभाओं में पूछते थे कि “बंगाल के गरीबों को 5 लाख का मुफ्त इलाज क्यों नहीं मिल रहा?” ममता बनर्जी के कड़े विरोध के बावजूद, शाह ने वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल के हर घर में आयुष्मान कार्ड पहुँचेगा. सुवेंदु ने पहली कैबिनेट में इस योजना को मंजूरी देकर शाह के उस वादे को निभाया है. यह केवल एक स्वास्थ्य योजना नहीं बल्कि शाह द्वारा टीएमसी के ‘स्वस्थ साथी’ मॉडल पर किया गया सबसे बड़ा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ है.

ये भी पढ़ें: 19 हजार लोगों को VIP सिक्योरिटी, जनता की जान की कीमत पर वीआईपी सुरक्षा क्यों? पढ़ें विनीत नारायण का लेख

पहले कैबिनेट फैसले में युवाओं के लिया क्या?(Bengal Cabinet Meeting)

अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान युवाओं की रुकी हुई भर्तियों पर गहरा दुख व्यक्त किया था. उन्होंने कहा था कि टीएमसी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है. सुवेंदु कैबिनेट द्वारा सरकारी नौकरियों में 5 साल की आयु सीमा बढ़ाना सीधे तौर पर अमित शाह के उस विजन का हिस्सा है, जिसे उन्होंने बंगाल के युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए बुना था. यह फैसला बताता है कि सुवेंदु सरकार की हर फाइल पर शाह के ‘सोशल इंजीनियरिंग’ की छाप है.

पिछली सरकार में लंबित कानून पास

न्याय’ की शुरुआतअमित शाह के नेतृत्व में देश ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) को अपनाया, लेकिन बंगाल में इसे लागू करने में रोड़े अटकाए जा रहे थे. सुवेंदु ने पहली ही बैठक में आईपीसी और सीआरपीसी को इतिहास बनाकर नए कानूनों को लागू कर दिया.

यह गृह मंत्री अमित शाह की उस कानूनी क्रांति का विस्तार है, जिसे वो पूरे देश में एक समान देखना चाहते हैं. साफ है कि सुवेंदु अधिकारी केवल मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि अमित शाह के ‘संकल्पों के सारथी’ के रूप में बंगाल की नई तस्वीर लिख रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago