लीगल

‘वन केस वन डेटा’ और ‘SU Sahay’ चैटबॉट से आसान होगा न्याय- सीजेआई सूर्यकांत

सुप्रीम कोर्ट ने वन केस वन डेटा की शुरुआत की है. इसका उद्देश्य देशभर की अदालतों के मामलों से जुड़ा डेटा एकीकृत कर न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना है. सीजेआई सूर्यकांत ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि पहली बार सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, जिला अदालतों और तहसील स्तर की अदालतों का डेटा एक दूसरे से जुड़ सकें. सीजेआई ने कहा कि न्यायपालिका “वन केस वन डेटा” पहल शुरू कर रही है.

यह प्रणाली सभी हाई कोर्ट्स, जिला अदालतों और तालुका न्यायालयों की बहु-स्तरीय सूचनाओं को एक एकीकृत तंत्र में जोड़ेगी. ‘वन केस वन डेटा’ का मकसद एक अधिक प्रभावी और आधुनिक केस मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने है, जिससे मामलों की ट्रैकिंग, रिकॉर्ड प्रबंधन और न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ सकें.

साथ ही कोर्ट ने ‘SU Sahay’ नामक एक चैटबॉक्स भी लांच करने का एलान किया है. यह फीचर सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट से जुड़ा होगा और और आम नागरिकों, वकीलों और पक्षकारों को न्यायिक जानकारी और प्रक्रियाओं तक आसान पहुच उपलब्ध कराने में मदद करेगा.

उन्होंने कहा कि हम अपनी वेबसाइट के लिए ‘Su Sahay’ नामक एक सहायता चैटबॉक्स भी शुरू कर रहें हैं, जिसे एनआईसी ने रजिस्ट्री के सहयोग से विकसित किया है. इस सिस्टम में किसी केस से जुड़ी अलग-अलग अदालतों की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी, जिससे केस ट्रैकिंग और प्रबंधन अधिक प्रभावी हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: हवाई अड्डे से कुत्तों की ‘किडनैपिंग’? कोर्ट ने पुलिस को फटकारा, पूछा- डेढ़ महीने में ये भी नहीं पता कि कुत्ते जिंदा हैं या नहीं

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago