बिहार के जमुई में नाबालिग से बदसलूकी के मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर
Nandan Yadav police encounter in Jamui: बिहार के जमुई जिले को झकझोर कर रख देने वाले नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी और अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ने एक बेहद कड़ा और निर्णायक कदम उठाया है. इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है.
पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हाई-प्रोफाइल घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिसिया सख्ती और प्रशासनिक हलचल काफी तेज हो गई है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी नंदन यादव उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास के जंगलों में छिपा हुआ था, जहां 19 सितंबर की शाम को 10वीं क्लास के दो छात्र-छात्राओं के साथ यह शर्मनाक घटना घटी थी. जमुई पुलिस की विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर इलाके की मुकम्मल घेराबंदी की थी.
पुलिस ने दबिश देकर नंदन यादव को धर दबोचा था. इसके बाद जब पुलिस उसे सीन रिक्रिएशन (घटना की तस्दीक) और अन्य सबूतों की तलाश के लिए उसी पहाड़ी क्षेत्र के पास लेकर पहुंची, तो उसने शातिर तरीके से पुलिस को चकमा देने की कोशिश की.
ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर में बुजुर्ग की चिता पर क्यों पकाया चिकन? पुलिस के सामने आया खौफनाक सच
पुलिस हिरासत से छूटकर भागने के प्रयास में नंदन यादव ने पुलिस बल पर आक्रामक रुख अपनाया और भागने की फिराक में था. पुलिस अधिकारियों ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन जब वह नहीं माना और लगातार भागता रहा, तो आत्मरक्षार्थ पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली मुख्य आरोपी नंदन यादव के बाएं पैर में जा लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया और एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
गौरतलब है कि यह पूरी घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है, जब दो विद्यार्थी ट्यूशन के बाद मड़वा पहाड़ी घूमने गए थे. वहां पहले से घात लगाकर बैठे 7-8 युवकों ने उन्हें घेर लिया था. मुख्य आरोपी नंदन यादव ने अपने चेहरे पर लाल गमछा बांधकर छात्रा के साथ जबरदस्ती और बेहद आपत्तिजनक हरकतें की थीं, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.
Jamui Encounter, Nandan Yadav, Nandan Yadav Encounter, Jamui Harassment Case, Jamui Molestation Case, Jamui Police, Bihar Police, Bihar Crime News, Jamui News, Jamui News 2026, Madwa Hill Jamui, Bihar Police Action, Nandan Yadav Latest News, Women Safety Bihar, जमुई एनकाउंटर, नंदन यादव, नंदन यादव एनकाउंटर, जमुई छेड़छाड़ केस, जमुई पुलिस, बिहार पुलिस, मड़वा पहाड़ी, बिहार क्राइम न्यूज़, जमुई ताजा खबर
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…