Jan Suraaj Party Digital Manager Death: बिहार में चल रहे विधान परिषद चुनावों के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ को एक बेहद दुखद और बड़ा झटका लगा है. पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड के अनगड़ा प्रखंड में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों से बरामद किया गया है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले और प्रतिष्ठित आईआईएमसी (IIMC) से पढ़े देवपालिक पिछले काफी समय से प्रशांत किशोर की टीम के साथ जुड़कर पार्टी की डिजिटल मीडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवपालिक अपने दो साथियों गौतम और निशांत के साथ किसी आधिकारिक काम से पटना से रांची गए हुए थे. सोमवार दोपहर करीब 2:25 बजे तीनों रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से वापस पटना लौट रहे थे. सफर के दौरान अनगड़ा के आसपास ट्रेन पहुंचने पर देवपालिक ने अपने साथियों से कहा कि वह दूसरी बोगी से कुछ खाने-पीने का सामान लेकर आते हैं. हालांकि, इसके बाद वह काफी देर तक अपनी सीट पर वापस नहीं लौटे.
जब दो घंटे बीत जाने के बाद भी देवपालिक का कुछ पता नहीं चला, तो उनके दोस्तों ने पूरी ट्रेन में उनकी तलाश की. सुराग न मिलने पर मुरी स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी गई. रात में शुरुआती खोजबीन असफल रहने पर रेलवे अधिकारियों ने पटरियों के आसपास एक स्पेशल इंजन को 10 किमी प्रति घंटे की धीमी रफ्तार से चलाकर बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. जरवाडीह के पास झाड़ियों में फंसा हुआ उनका शव बरामद हुआ.
आरपीएफ के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, यह हादसा चलती ट्रेन से गिरने की वजह से हुआ लग रहा है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रिम्स (RIMS) अस्पताल भेज दिया है और मामले की हर एंगल से विस्तृत जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने खुद बताई पूरी सच्चाई
-भारत एक्सप्रेस
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…
सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द करने की मांग…
रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…
Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…
एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…