देश

Bihar News: जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की PM Modi को चिट्ठी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करें

Bihar News: जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को पत्र लिखकर भाजपा नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने सोमवार को ही प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा जाएगा.

उदय सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार सम्राट चौधरी का नाम 28 मार्च 1995 को हुए लौना परसा नरसंहार (केस संख्या 44/1995, थाना तारापुर) में अभियुक्त के रूप में दर्ज है, जिसमें कुशवाहा समुदाय के छह लोगों की हत्या हुई थी.

इस मामले में सम्राट चौधरी सहित छह अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. वे कई महीनों तक जेल में रहे, उनकी जमानत दो बार खारिज हुई थी. उन्होंने मैट्रिक के प्रवेश पत्र के आधार पर अपनी उम्र 15 वर्ष साबित की और नाबालिग का दर्जा पाकर रिहा हो गए. लेकिन, बाद के चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपना जन्मवर्ष 1969 बताया, जिससे 2020 में उनकी उम्र 51 वर्ष हो जाती है.

सम्राट चौधरी को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करें

जन सुराज अध्यक्ष ने आगे लिखा कि इससे यह स्पष्ट है कि सन 1995 में उनकी उम्र 26 वर्ष थी, यानी वे नाबालिग नहीं थे. यह विरोधाभास इस बात का भी संकेत है कि गलत डॉक्यूमेंट पेश कर उनकी जेल से रिहाई कराई गई और एक गंभीर अपराध से बचने का प्रयास हुआ. इस प्रकार के व्यक्ति का उच्च पद पर बना रहना न केवल शासन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि कानून के राज और लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास भी कम करता है.

पीएम मोदी से अनुरोध करते हुए जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने लिखा कि इसलिए आपसे विनम्र अनुरोध है कि सम्राट चौधरी को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करें और कानून को अपना स्वाभाविक मार्ग अपनाने दें, ताकि इस नरसंहार के पीड़ितों को न्याय मिल सके. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में ऐसे मुद्दों को उचित गंभीरता एवं सत्य, न्याय एवं सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही की भावना के साथ सुलझाया जाएगा.


ये भी पढ़ें: पवन सिंह को मिल गई माफी? बिहार चुनाव से पहले पावर स्टार को साधने में जुटी बीजेपी, शाहाबाद में समीकरण बदलने की तैयारी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

असम को बड़ी सौगात: गृह मंत्री अमित शाह ने दी सिलचर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की बधाई

गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…

6 hours ago

इकोनॉमी ईयर एंडर 2026: किन 5 मोर्चों पर पीएम मोदी की नीतियों ने दिलाई ऐतिहासिक कामयाबी

वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…

6 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की नई योजना की सराहना

मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…

6 hours ago

‘किराए के मकान से अपने पक्के घर तक का सफर…’ वाराणसी के पीएम आवास लाभार्थियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…

6 hours ago