देश

महाराष्ट्र में जन्माष्टमी उत्सव पर हादसा, दही हांडी खेल में 2 की मौत, 200 घायल

Janmashtami 2025: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया.मथुरा और वृंदावन से लेकर देश के कोने-कोने में मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया, और रात 12 बजे श्रीकृष्ण की भव्य आरती के साथ उनका जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. हालांकि, महाराष्ट्र में जन्माष्टमी पर हुए दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग हादसों में बड़ी दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हो गए.

मानखुर्द में युवक की मौत

महाराष्ट्र के मानखुर्द एक व्यक्ति की दही हांडी बांधते हुए मौत हो गई, जिसकी पहचान जगमोहन शिवकिरण चौधरी के रूप में हुई है. वह दही हांडी बांधते समय पहली मंजिल से गिरकर अपनी जान गंवा बैठे. उन्हें तुरंत शताब्दी गोवंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया.

14 वर्षीय किशोर की भी जान गई

वहीं, दूसरी घटना में 14 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई. बीएमसी और सरकारी अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात 12:30 बजे तक 210 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिली, जिनमें से 68 का इलाज चल रहा है और 142 को डिस्चार्ज कर दिया गया. सेंट्रल मुंबई के अस्पतालों में 91 घायल दर्ज किए गए, जिनमें से 60 का इलाज जारी है और 31 को छुट्टी दे दी गई. पूर्वी उपनगरों में 45 और पश्चिमी उपनगरों में 74 लोग घायल हुए.

ये भी पढ़ें: किश्तवाड़ के बाद अब जम्मू-कश्मीर के कठुआ में फटा बादल, 4 की मौत, 6 घायल, राहत बचाव कार्य शुरू

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. संभवत रविवार-सोमवार तक सभी गोविंदाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

दही हांडी की परंपरा

बता दें कि हर साल जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में जगह-जगह पर दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है. जिसमें भारी संख्या में गोविंदा हिस्सा लेते हैं. यह भगवान कृष्ण की बाल्यावस्था से जुड़ा हुआ है. भगवान कृष्ण को माखन बहुत प्रिय था. बाल लीलाओं में कृष्ण अपनी मंडली के साथ सारा माखन चट कर जाते थे. इसी वजह से कृष्ण को माखन चोर कहकर भी बुलाया जाता है. दही हांडी का कार्यक्रम मुरलीधर की इसी लीला को समर्पित है.

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

12 minutes ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

42 minutes ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

1 hour ago