दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने पुतिन को लिखा ‘शांति पत्र’, खुद US राष्ट्रपति ने दी चिट्ठी, जानें क्या लिखा था?

Melania Letter to Putin: अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक भावुक ‘शांति पत्र’ लिखा है. इस पत्र में उन्होंने यूक्रेन युद्ध खत्म करने और बच्चों व आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा की अपील की है.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह पत्र खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का के एंकोरेज में पुतिन से होने वाली मुलाकात से पहले उन्हें सौंपा.

पत्र में क्या लिखा था?

मेलानिया ने अपने पत्र में लिखा कि युद्ध का सबसे बड़ा असर मासूम बच्चों पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बच्चे हिंसा की चपेट में आकर सबसे ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं.

पत्र की शुरुआत इन शब्दों से हुई – “राष्ट्रपति पुतिन, हर बच्चा अपने दिल में समान सपने देखता है. चाहे वह किसी गांव में पैदा हुआ हो या किसी बड़े शहर में. वे प्यार, उम्मीद और सुरक्षा का सपना देखते हैं.”

मेलानिया ने लिखा कि आने वाली पीढ़ियों की रक्षा करना केवल माता-पिता ही नहीं, बल्कि दुनिया के नेताओं की भी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा – “माता-पिता का कर्तव्य है कि वे बच्चों के भविष्य को संवारें, लेकिन नेताओं की जिम्मेदारी और भी बड़ी है.”

मेलानिया ने पुतिन से बच्चों की रक्षा की अपील की

इससे पहले भी मेलानिया ट्रंप रूस और यूक्रेन से जुड़ी अमेरिकी नीति में शामिल रही हैं. कहा जाता है कि उन्होंने अपने पति को कीव (यूक्रेन) को अधिक सैन्य मदद देने और रूस पर सख्त रुख अपनाने के लिए प्रेरित किया था.

पत्र में उन्होंने बच्चों को “पवित्रता और मासूमियत का प्रतीक” बताया, जो किसी भी सरकार, विचारधारा और सीमा से ऊपर हैं. उन्होंने पुतिन से अपील की – “आपके पास इन बच्चों की हंसी लौटाने का अवसर है. अगर आप उनकी मासूमियत की रक्षा करेंगे तो यह सिर्फ रूस ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सेवा होगी.”

पत्र के अंत में उन्होंने तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया. मेलानिया ने लिखा – “इतना बड़ा विचार सभी भेद मिटा सकता है. राष्ट्रपति पुतिन, आपके पास इसे आज ही पूरा करने का अधिकार और अवसर है. यही समय है.”

ये भी पढ़ें- जेलेंस्की के समर्थन में यूरोपीय यूनियन, जाने ट्रंप के नेतृत्व पर क्या बोला

पुतिन से मुलाकात से पहले मेलानिया ने पत्र दिया

यह पत्र पुतिन को अलास्का में दोनों नेताओं की बैठक से ठीक पहले दिया गया. बाद में डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुलाकात को “बेहद फलदायी” बताया, हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ.

दोनों नेताओं ने बातचीत को सकारात्मक बताया. इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की सोमवार के वाशिंगटन आने की उम्मीद है, जहां वे राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे.

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago